{"_id":"611ac6058ebc3e42fe5958c8","slug":"education-lakhimpur-news-bly456581420","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला में काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने किया शिक्षण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला में काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने किया शिक्षण कार्य
विज्ञापन
गोला के कृषक समाज इंटर कॉलेज में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते शिक्षक। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला के शिक्षक, शिक्षिकाओं ने सोमवार को काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। प्रदर्शन करते हुए सुबह आठ से शाम साढ़े चार बजे तक की कार्य अवधि को तुगलकी फरमान बताया।
माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री श्याम मूर्ति शुक्ल के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने कहा कि सरकार ने शिक्षकों को बंधुआ मजदूर बनाकर रख दिया है जबकि कहने के लिए शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं। जिला मंत्री श्याम मूर्ति शुक्ल ने पुरानी पेंशन, चयन बोर्ड की अधिनियम की धारा पूर्ववत रखने, सामूहिक बीमा, महिला शिक्षकों को अनुमन्य अवकाश दिलाने, कंप्यूटर एवं व्यवसायिक शिक्षकों को समान कार्य समान वेतन दिलाने और उन्हें पूर्वकालिक शिक्षक का दर्जा दिलाने, स्थानांतरण प्रक्रिया सरल और सुगम कराने, माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्ति कराने सहित कई मांगे सरकार के सामने रखीं। कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर प्रत्येक शिक्षक 16 से 25 अगस्त तक बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएगा तथा 25 अगस्त 2021 को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
--
कॉलेज गेट पर शिक्षकों ने प्रदर्शन
संपूर्णानगर। शासन ने कक्षा नौ से 12 तक के स्कूल तो खोल दिए हैं लेकिन समयावधि बढ़ा दी, जिसके विरोध में माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर संपूर्णानगर पब्लिक इंटर कॉलेज के शिक्षक संघ की सभी इकाइयों के पदाधिकारियों व शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। संवाद