फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   education

संविलयन विद्यालयों के नाम पर संशय खत्म, उच्च प्राथमिक विद्यालय रहेगा नाम

Tue, 29 Dec 2020 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
education
education
लखीमपुर खीरी। एक परिसर में संचालित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का संविलयन किए जाने के बाद नाम को लेकर जारी गतिरोध को दूर करते हुए शिक्षा निदेशक ने उच्च प्राथमिक विद्यालय नाम निर्धारित कर दिया है। साथ ही नए बच्चों की प्रवेश संख्या को लेकर भ्रम की स्थिति को दूर किया है, जिसमें संयुक्त प्रवेश पंजिका में नाम दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के एक ही परिसर में संचालित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का संविलयन किया गया है। इनमें विभागीय कामकाज को लेकर शिक्षकों में भ्रम की स्थिति बनी हुई थी, जिसको लेकर कुछ शिक्षकों ने मार्गदर्शन मांगा था। वर्ष 2020-21 के सत्र में कोरोना काल के चलते कई महीने विद्यालय बंद रहे। शिक्षा निदेशक ने नवीन संयुक्त छात्र प्रवेश पंजिका तैयार करने के निर्देश दिए हैं, जिसमें कक्षा एक से आठ तक में नए प्रवेश लेने वाले बच्चों के नाम दर्ज किए जाएंगे। संविलयन विद्यालयों में से सबसे अधिक संख्या वाली छात्र प्रवेश संख्या से आगे की प्रवेश संख्या आवंटित की जाएगी।
विज्ञापन

बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने उदाहरण के तौर बताया कि प्राथमिक विद्यालय की अंतिम प्रवेश संख्या 2500 है और उच्च प्राथमिक विद्यालय की अंतिम प्रवेश संख्या 750 है, तो ऐसी स्थिति में यदि कोई छात्र/छात्रा कक्षा एक से आठ तक किसी कक्षा में नया प्रवेश लेता है, तो उसकी प्रविष्टि संयुक्त प्रवेश पंजिका में प्रवेश संख्या 2501 पर दर्ज की जाएगी। ऐसे ही कुछ विद्यालयों के नाम में भिन्नता को लेकर भी शिक्षा निदेशक ने निर्देश दिए हैं कि उच्च प्राथमिक विद्यालयों के नाम कहीं पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय, तो कहीं जूनियर हाईस्कूल लिखा जा रहा है, जिसके बारे में कहा है कि केवल उच्च प्राथमिक विद्यालय लिखा जाए। बीएसए ने बताया कि नए दिशा-निर्देशों का अनुपालन कराने के निर्देश सभी बीईओ को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed