{"_id":"5fb94f588ebc3e9b987d87fe","slug":"education-lakhimpur-news-bly427609954","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल: कल से खुलेंगे डिग्री कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल: कल से खुलेंगे डिग्री कॉलेज
विज्ञापन
education
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। कोरोना के कारण पिछले आठ महीने से बंद डिग्री कॉलेज सोमवार से खुल जाएंगे। कक्षा नौ से 12वीं तक की पढ़ाई शुरू कराने के बाद शासन ने महाविद्यालयों में भी कक्षाएं शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। इसको लेकर कॉलेज प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी हैं। कॉलेज खुलने पर छात्रों को कमरे की क्षमता के अनुसार बुलाया जाएगा। बिना मास्क प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
अंग्रेजी प्रवक्ता डॉ. जेएन सिंह ने बताया कि कॉलेज खोलने के लिए शासन ने जो गाइड लाइन जारी की है उसका पूरी तरह से पालन कराया जाएगा। कमरों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। कॉलेज खुलने पर किसी को भी बिना मास्क प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। सामाजिक दूरी के तहत छह फीट पर छात्रों को बैठाया जाएगा। इसके लिए कमरे की धारण क्षमता के अनुसार ही छात्रों को बुलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसी किसी सेक्शन के छात्रों की संख्या काफी ज्यादा है। ऐसे में 50 प्रतिशत छात्रों को कमरों में बैठा पाना संभव नहीं होगा। एक बार में 30 से अधिक छात्रों को नहीं बुलाया जाएगा। डॉ. जेएन सिंह ने बताया कि गेट पर छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। सेवा योजना की ओर से तैयार की गई डेस्क पर ऑक्सोमीटर आदि की व्यवस्था है।
......
सोमवार से कॉलेज में कक्षाएं शुरू होगीं। इसके लिए शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। बिना मास्क किसी को भी आने की अनुमति नहीं होगी। छात्रों को मास्क लगाकर आना होना।
विज्ञापन
-डॉ. नीलम त्रिवेदी, प्रभारी प्राचार्य युवराजदत्त महाविद्यालय