{"_id":"5f48fc538ebc3e873f79dd35","slug":"education-lakhimpur-news-bly417731180","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल एवं इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल एवं इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त
विज्ञापन
education
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। लेकिन कस्बे के तमाम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्यों का कहना है कि अभी तक लगभग 70 फीसदी बच्चों ने ही परीक्षा शुल्क जमा किया है। 29 व 30 अगस्त को साप्ताहिक अवकाश है। 31 अगस्त को स्कूल खुलेगा। केवल एक ही दिन शुल्क जमा करने के लिए बचा है।
पीडी कॉलेज के प्रधानाचार्य एसएन वर्मा ने बताया है कि अभी 30 फीसदी छात्र- छात्राएं शुल्क जमा करने नहीं आए हैं।
जेपी कॉलेज के मनोज खरे ने बताया कि अभी काफी संख्या में बच्चे प्रवेश नहीं ले पाए हैं। यही हाल स्वामी रामाश्रम, युग निर्माण कन्या इंटर कॉलेज, राम प्रसाद इंटर कॉलेज सहदेवा, राधाकृष्ण विद्या मंदिर, श्री कृष्णा इंटर कॉलेज का है। सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने कहा है कि संबंधित अभिभावक अपने- अपने बच्चों के परीक्षा शुल्क 31 अगस्त तक अवश्य जमा करा दें। अन्यथा की स्थिति में वे बोर्ड परीक्षा के फार्म भरने से वंचित रह जाएंगे। जिनकी समस्त जिम्मेदारी छात्रों और अभिभावकों की होगी। हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा शुल्क 501 रुपये, जबकि इंटरमीडिएट की 601 रुपये परीक्षा शुल्क है।