फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   education

दूरदर्शन और स्वयंप्रभा चैनल पर होगी माध्यमिक शिक्षा की पढ़ाई

Sun, 23 Aug 2020 09:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
education
लखीमपुर खीरी। कोरोना काल में स्कूल, कॉलेज बंद होने से पढ़ाई प्रभावित है। हालांकि शिक्षक व्हाट्सएप से छात्रों को पढ़ा रहे हैं। ऐसे में छात्रों के पास मोबाइल का न होना, नेट रिचार्ज और नेटवर्क मुसीबत बना है। छात्रों को इनसे छुटकारा दिलाने के लिए शासन ने प्रोजेक्ट ई-ज्ञानगंगा से पढ़ाई कराने के निर्देश दिए हैं। दूरदर्शन और स्वयंप्रभा चैनल-22 पर कक्षावार विषयों के शिक्षक लेक्चर देकर इनके वीडियो बनाकर भी प्रसारित करेंगे। ऑनलाइन प्रसारण न देख पाने वाले छात्रों को इसके वीडियो यूट्यूब पर भी मिलेंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस हयात अली अंसारी ने बताया कि मार्च से विद्यालय बंद है। हालांकि जुलाई से स्कूल, कॉलजों में व्हाट्सएप आदि के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। शिक्षक अपने-अपने विषयों के नोट्स बनाकर व्हाट्सएप पर काम दे रहे हैं। मोबाइल में नेटवर्क की होने वाली दिक्कत को देखते शासन ने दूरदर्शन और स्वयं प्रभा चैनल-22 पर ऑनलाइन पढ़ाई कराने की सुविधा दी है। कक्षा 10 एवं 12 के छात्रों को सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर एक बजे से शाम साढ़े छह बजे तक और कक्षा नौ के 11 के छात्रों को सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 11 बजे से एक और शाम 4.30 से 6.30 बजे तक शिक्षण कार्य का प्रसारण होगा।
विज्ञापन

यू ट्यूब से भी कर सकेंगे पढ़ाई
डीआईओएस ने बताया कि दूरदर्शन और स्वयं प्रभा पर शिक्षण कार्य का प्रसारण न देख पाने वाले छात्र इनके वीडियो यूट्यूब पर देख सकेंगे, क्योंकि प्रसारण के बाद इनके वीडियो यूट्यूब पर भी अपलोड होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ाई का समय
कक्षा 10 एवं 12 के छात्र दोपहर एक से दो बजे, 2.30 से तीन बजे, 3.30 से पांच बजे और 5.30 से 6.30 बजे तक पढ़ाई कर सकेंगे। जबकि कक्षा नौ व 11 के छात्र स्वयं प्रभा चैनल-22 पर सुबह 11 से एक बजे और शाम 4.30 से 6.30 बजे तक।
हर माह के अंत में प्रसारित होगा मूल्यांकन प्रश्नपत्र
डीआईओएस ने बताया कि स्वयंप्रभा और दूरदर्शन पर महीने के आखिर में मूल्यांकन प्रश्नपत्र भी प्रसारित किया जाएगा। इसमें पूछे गए सवालों के उत्तर छात्रों को व्हाट्सएप या फिर स्कूल के ड्राप बॉक्स में डालने होंगे। इसके लिए प्रधानाचार्य को स्कूल में ड्राप बॉक्स लगवाना होगा।

निगरानी के लिए गठित हुई टीमें
डीआईओएस ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई की निगरानी के लिए जिले का नोडल अधिकारी रविकांत सिंह और सह नोडल जीआईसी के प्राचार्य डॉ. आरके आर्य को बनाया गया है। वहीं दस-दस विद्यालय के ग्रुप बनाए गए हैं। उनमें से एक के प्रधानाचार्य को उनका नोडल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed