{"_id":"5f08b1c48ebc3e6360136cd4","slug":"education-lakhimpur-news-bly4123041143","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉपर्स: कोई डॉक्टर तो कोई मजिस्ट्रेट बनकर करना चाहता है देश की सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉपर्स: कोई डॉक्टर तो कोई मजिस्ट्रेट बनकर करना चाहता है देश की सेवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपमा का सपना, डॉक्टर बनना
12 वीं में जिला टॉप करने के साथ बरेली जोन में जिले का नाम रोशन करने वाली अनुपमा प्रजापित का सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। सिद्धार्थ नगर कॉलोनी निवासी पिता रामबदन प्रजापति सिंचाई विभाग में इंजीनियर और मां शकुंतला गृहणी है। अनुपमा ने बताया कि शिक्षकों के मार्गदर्शन में रोजाना 10 घंटे की पढ़ाई से कॉलेज, शहर और माता पिता का नाम रोशन करने का सौभाग्य मिला।
आर्यन भी बनेगा डॉक्टर
10 वीं में जिला टॉप करने वाले आर्यन भी डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं। मोहल्ला रामनगर निवासी पिता आदेश शुक्ला बेसिक में शिक्षक और मां गीता शुक्ला गृहणी हैं। आर्यन की मंशा भविष्य में डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना है।
आईएएस बन सेवा करना चाहता है जिला टॉपर मंदीप
विवेकानंद एकेडमी स्कूल के मंदीप सिंह ने 98 प्रतिशत अंक पाकर जिले में प्रथम स्थान पाया है। बेटे की इस कामयाबी पर पिता जसविंदर सिंह फूले नहीं समा रहे हैं। मंदीप का भविष्य में लक्ष्य आईएएस आफिसर बनने का है। वह कहते हैं कि इसके लिए वह जीतोड़ मेहनत करते रहेंगे। प्रबंधक अमनदीप सिंह ने उनकी हौसला अफजाई की।
विज्ञापन
सर्जन बनेंगे अदनान तारिक
अदनान तारिक 10वीं में 97.8 प्रतिशत अंक लाकर जिले में दूसरे स्थान पर रहे। इनके पिता अब्दुल हन्नान बीएसनएल में हैं। मोहल्ला हिदायत नगर निवासी अदनान का सपना एमबीबीएस के साथ एमएस कर सर्जन बनने का है। अदनान बताते हैं कि डॉक्टर बनकर समाज सेवा की तमन्ना है।
सपना गेम डेवलपर बनने का
10 वीं में 97.4 प्रतिशत अंक लाकर जिले में तीसरे स्थान पर रहे हर्ष तिवारी का सपना गेम डेवलपर बनने का है। हर्ष का कहना है उसे कंप्यूटर का शौक है। सिविल लाइन निवासी इनके पिता धीरज तिवारी व्यापारी और मां शशि तिवारी जीजीआईसी में शिक्षक हैं।
सीए बनना चाहती है प्रभजोत
10 वीं में विवेकानंद एकेडमी स्कूल की छात्रा प्रभजोत कौर ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में चौथा स्थान पाया है। पिता जसवंत सिंह के साथ प्रभजोत ने खुशी का इजहार किया है। स्कूल प्रबंधक अमनदीप सिंह व नसीब सिंह ने उनको बधाई दी है। प्रभजोत का भविष्य में सीए बनने का लक्ष्य है।
मजिस्ट्रेट बनना चाहता है पार्थ
शहर के द इंडियन एकेडमी स्कूल में 97 प्रतिशत अंक पाने वाले पार्थ अग्रवाल ने 10 वीं में जिले में पांचवां स्थान पाया है। स्कूल के प्रबंधक उमेश गुप्ता के साथ पार्थ ने केक काटकर खुशी का इजहार किया है। पार्थ ने बताया कि वह जूडिशियल मजिस्ट्रेट बनना चाहता है। पार्थ की इस कामयाबी पर उनके पिता नवीन गुप्ता, मां अंतिम अग्रवाल ने खुशी जाहिर की है।