{"_id":"5ebec0cd8ebc3e904a7498c7","slug":"education-lakhimpur-news-bly405952923","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंद्राबाद। एक कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक/ प्रधानाचार्य पर एक अभिभावक ने फीस को लेकर अभद्रता का आरोप लगाया है। इस संबंध में थाना नीमगांव पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गुलौला निवासी मोहित दीक्षित ने पुलिस को बताया कि उनका भाई ललित कस्ता स्थित एक कान्वेंट स्कूल में पढ़ता है। उनका आरोप है कि 13 मई को दोपहर तीन बजे स्कूल के प्रबंधक /प्रधानाचार्य रत्नेश वर्मा ने उनके मोबाइल पर फोन करके फीस जमा करने को कहा। असमर्थता जताने पर अभद्रता की और धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी प्रबंधक/प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक और प्रधानाचार्य रत्नेश वर्मा का कहना है कि फीस को लेकर हल्की तकरार हो गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने की उन्हें जानकारी नहीं है।