{"_id":"5eaeee168ebc3e9038546b32","slug":"education-lakhimpur-news-bly404697412","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैंकिंग में पसगवां का प्राथमिक विद्यालय मकसूदपुर अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैंकिंग में पसगवां का प्राथमिक विद्यालय मकसूदपुर अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। ऑपरेशन कायाकल्प और स्टूडेंट असेसमेंट टेस्ट (सैट) के तहत परिषदीय विद्यालयों की रैंकिंग जारी की गई है, जिसमें पसगवां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मकसूदपुर को फाइव स्टार के साथ पहला स्थान मिला है। जबकि मोहम्मदी का प्राथमिक विद्यालय पलिया और फूलबेहड़ ब्लॉक का उच्च प्राथमिक विद्यालय देवरिया ने फोर स्टार के साथ क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है।
बेसिक शिक्षा परिषद ने कुल 3854 विद्यालयों की सूची जारी की है, जिसमें फोर स्टार के साथ 75 अंक हासिल करने वाले 79 विद्यालय शामिल हैं। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में 18 बिंदुओं पर काम कराया जा रहा है, जबकि विद्यालयों में स्टूडेंट असेसमेंट टेस्ट कराया गया था। दोनों कार्यों में मिले नंबरों के आधार पर प्रदेश की रैंकिंग में जिले को 19वां स्थान हासिल हुआ है। जबकि जनपद की रैंकिंग में पसगवां, मोहम्मदी और फूलबेहड़ के विद्यालय क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे हैं। जबकि चौथे स्थान पर मितौली ब्लॉक का प्राथमिक विद्यालय पिपरा पलिया रहा है। बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने बताया कि विद्यालयों का कायाकल्प अभी कराया जा रहा है। अभी कायाकल्प और सैट परीक्षा के आधार पर रैंकिंग सूची जारी की गई है।