फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   education

सोशल मीडिया के विकल्पों से हो व्यक्तिगत कौशल का विकास

Mon, 30 Dec 2019 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
education
आर्यकन्या डिग्री कॉलेज में संस्कृत कार्यशाला के दौरान तकनीकी सत्र का आयोजन
विज्ञापन

संस्कृत भाषा के संबंध में तकनीकी जानकारी दी, शोधार्थियों ने विभिन्न विषयों पर पढ़े शोध पत्र
लखीमपुर खीरी। आर्यकन्या महाविद्यालय में संस्कृत विभाग और संस्कृत साहित्य परिषद की ओर से चल रही संस्कृत कार्यशाला के तीसरे दिन तकनीकी सत्र में शोध पत्र के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि कौशल विकास कॅरियर काउंसलर के एडिशनल डायरेक्टर डॉ. डीके वर्मा ने कहा कि स्वयं को इतना योग्य बनाओ कि आपको पैसे के पीछे नहीं बल्कि पैसे को आपके पीछे भागना पड़े। पहले सत्र का संचालन अर्चना सिंह एवं दूसरे का संचालन डॉ. रीता सिंह ने किया। दोनों सत्रों के प्रथम चरण में प्रायोगिक तौर पर संस्कृत भाषा के संबंध में तकनीकी जानकारी दी गई। इसके बाद संबंधित विषयों पर शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। डॉ. सुशीला सिंह ने विकिपीडिया एवं इंटरनेट शीर्षक पर तो सुनीता दीक्षित ने हिंदी भाषा अध्यापन में प्राविधि उपकरणों के प्रयोग विषय पर शोध पत्र वाचन किया। शिल्पी तिवारी ने संस्कृत शिक्षण में सोशल मीडिया का योगदान, पायल रॉय ने भाषा शिक्षण विधियां एवं प्रयोग, फरहीन बानो ने शिक्षा के क्षेत्र में यूट्यूब का प्रयोग, अर्चना सिंह ने भाषा प्रयोगशाला के महत्व एवं प्रासंगिकता और ज्योत्सना पांडे ने यूट्यूब का प्रयोग, अपलोडिंग एवं डाउन लोडिंग, डॉ. गीता शुक्ला ने एंड्राइड एप, शिवा देवी अवस्थी ने यूट्यूब का प्रयोग करके व्यक्तिगत कौशल कैसे बढ़ाएं विषय पर अपने शोध पत्र का वाचन किया। दूसरे सत्र में छात्रा पूजा वाजपेई, शिवा देवी, वैशाली, शालिनी शुक्ला और पूजा जायसवाल ने यम नचिकेता संवाद पर लघु नाटिका पेश की। इस मौके पर डॉ. नवलता, डीएस कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य दयानंद शुक्ल, डॉ. माधव चतुर्वेदी, सुभाष चन्द्र, हरिप्रकाश त्रिपाठी, डॉ. बीना रानी गुप्ता, डॉ. शशिप्रभा वाजपेई , डॉ. सुशीला सिंह, शिल्पी तिवारी, अर्चना सिंह, रीता सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed