{"_id":"5df277218ebc3e87d53c355b","slug":"education-lakhimpur-news-bly387824487","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों को मिल सकेगा पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों को मिल सकेगा पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को खिलाए जा रहे मिड-डे मील को पौष्टिक और स्वादिष्ट बनाया जाएगा। बच्चों और रसोइयों के बीच का रिश्ता और प्रगाढ़ करने के लिए जनपद स्तर पर रसोइया पाक कला प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसके जरिये रसोइया पौष्टिक और स्वादिष्ट खाना बनाने के तरीके सीखेंगे। तो वहीं बच्चों का पैनल जज बनकर रसोइयों का प्रोत्साहन करेगा। प्रतियोगिता परिणाम को आठ बिंदुओं के आधार पर तय किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागी रसोइयों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए पुरस्कार स्वरूप धनराशि प्रदान की जाएगी। साथ ही अन्य सभी प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।
जनपद स्तर पर होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रत्येक ब्लॉक से दो-दो यानी कुल 30 रसोइया प्रतिभाग कर सकेंगे। इनका चयन स्क्रीनिंग प्रक्रिया के तहत बीईओ द्वारा किया जाएगा। एनजीओ में कार्यरत रसोइया प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। प्रतियोगिता का मेन्यू ऑन स्पॉट लाटरी द्वारा तय किया जाएगा। मेन्यू में अनाज, दाल/दलहन, मौसमी सब्जियों का समावेश होगा। रसोइया को कम से कम दो वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। इसके लिए सहमति पत्र भी लिया जाएगा। प्रतियोगिता कराने के लिए आयोजन एवं निर्णायक समिति का गठन बीएसए की अध्यक्षता में किया गया है, जिसमें प्रतिष्ठित होटल/रेस्तरा का चीफ कुक/शेफ, एक महिला स्वास्थ्य अधिकारी और खाद्य सुरक्षा विभाग का एक अधिकारी भी बतौर सदस्य शामिल रहेंगे।
65 अंकों के आधार पर होगा जीत-हार का फैसला
रसोइया प्रतियोगिता का परिणाम आठ बिंदुओं के आधार पर तैयार किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग अंक दिए जाएंगे। पाक कला के लिए 10 अंक, भोजन का स्वाद के लिए 10 अंक, पौष्टिक तत्व के लिए 10 अंक, भोजन पकाने के तरीके के लिए 10 अंक, स्वच्छता के लिए तीन अंक, सुरक्षा के लिए 10 अंक, सभ्य व्यवहार के लिए दो अंक, एप्रेन-हैड कवर का प्रयोग करने के लिए 10 अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रथम विजेता को मिलेंगे 3500 रुपये
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले रसोइया को 3500 रुपये, द्वितीय स्थान वाले को 2500 रुपये, तृतीय स्थान वाले को 1500 रुपये का चेक दिया जाएगा। साथ ही अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के तौर पर प्रत्येक को 250 रुपये नकद दिए जाएंगे। इसके अलावा आवागमन के लिए प्रत्येक प्रतिभागी को 250 रुपये दिए जाएंगे। जबकि आयोजन/व्यवस्था पर 30 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
इच्छुक रसोइयों से प्राप्त आवेदन का विवरण संबंधित प्रधानाध्यापक द्वारा निर्धारित प्रारूप पर बीईओ से सत्यापित कराकर जमा कराए जाएंगे। 31 दिसंबर 2019 तक फार्म बीएसए कार्यालय में जमा किए जाएंगे।
ऋतुराज सिंह, जिला समन्वयक, एमडीएम