फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Education and conduct Emphasized accuracy

शिक्षा और आचरण की शुद्धता पर बल दिया

Sat, 05 Sep 2015 12:06 AM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 05 Sep 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Education and conduct Emphasized accuracy
स्थानीय भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महान दार्शनिक शिक्षाविद् पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। प्रार्थना सभा में विचार मंच से दर्शन विभाग की प्रवक्ता डॉ. रेखा पांडेय ने छात्राओं को डॉ. राधाकृष्णन का संक्षिप्त परिचय दिया।
विज्ञापन

यहां उन्होंने उनकी रचनाओं, पूर्वी धर्म पश्चिमी विचार, समाज, शिक्षा राजनीति, भारत-चीन युद्ध और चीन, कल्की तथा सभ्यता का भविष्य, क्या यह शांति है, टैगोर का दर्शन और महात्मा गांधी आदि का उल्लेख करने के साथ धर्म, अध्यात्म, दर्शन और शिक्षा के प्रति समर्पण की चर्चा की। अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्या डॉ. निरुपमा अशोक ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन आजीवन शिक्षक रहे और सदैव मूल्यपरक शिक्षा और आचरण की शुद्धता पर बल दिया। इस मौके पर प्रवक्ता डॉ. पुष्पा मलिक, डॉ. वीना रानी गुप्ता, डॉ. शशि प्रभा वाजपेयी, डॉ. सुशीला सिंह, अर्चना सिंह, रीता सिंह आदि ने सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और मूल्य बोध के प्रति समर्पित होने की प्रतिबद्धता जताई। संघमित्रा के नेतृत्व में कला विभाग की छात्राओं ने शिक्षिकाओं का हाथ से बनाए हुए अनमोल वचनों से अंकित ग्रीटिंग कार्ड सम्मान स्वरूप दिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed