{"_id":"57d2f66b4f1c1ba83031b6cb","slug":"eddy-family-welfare-inspected-by-chc","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडी परिवार कल्याण ने किया सीएचसी का निरीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडी परिवार कल्याण ने किया सीएचसी का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो/बाकेगंज।
Updated Fri, 09 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
एडी परिवार कल्याण
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडी परिवार कल्याण लखनऊ मंडल डॉ. वीएस तोमर ने बाकेगंज सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर की साफ-सफाई के अलावा परिवार कल्याण से संबंधित अभिलेखों के साथ ही नसबंदी कैंप के दौरान महिलाओं और पुरूषों के आपरेशन कक्ष का बारीकी से मुआयना किया।
शुक्रवार दोपहर औचक निरीक्षण पर बाकेगंज सीएचसी पहुंचे एडी परिवार कल्याण ने अधीक्षक डॉ सुशील कुमार सहित संबधित कर्मचारियों से सीएचसी में आयोजित होने वाले महिला और पुरूष नसबंदी कैंपो की जानकारी हासिल की। साथ ही कैंप में नसबंदी के लिए लोगों को मुहैया कराई जाने वाली सुविधाएं और प्रोत्साहन राशि के अभिलेखों का मुआयना किया। इसके अलावा नसबंदी के दौरान प्रयोग किए आधुनिक उपकरणों के रख-रखाव आदि को देखा। निरीक्षण के दौरान एडी ने सीएचसी में संस्थागत सुरक्षित प्रसव के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को दिया जाने वाला चेक, जच्चा-बच्चा, मेडिकल और इमरजेंसी वार्डो को देखा। एडी ने अधीक्षक से लोगो को नसबंदी से होने वाले फयदो को लेकर जागरूक करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अधीक्षक डॉ सुशील कुमार, डॉ विकास गिरी, डॉ सुनील वर्मा, डॉ शिवेंद्र अवस्थी, ब्लाक लेखा प्रबंधक संजय वर्मा, फार्मेसिस्ट चंद्रशेखर, राजकुुुमार, अनुजा, भावना शुुक्ला, साधना वर्मा मौजूद रहे।