फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Eco tourism opened for tourists in Maheshpur range

Lakhimpur Kheri News: महेशपुर रेंज में सैलानियों के लिए खुला इको टूरिज्म

Mon, 04 Mar 2024 11:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Eco tourism opened for tourists in Maheshpur range
ममरी। महेशपुर रेंज में सैलानियों के लिए इको टूरिज्म के द्वार खुल गए हैं। मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने इको टूरिज्म के गेस्ट हाउस का फीता काटकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन

विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने सर्वप्रथम सैलानियों की सुविधा के लिए बन रहे एंट्री गेट, लिंक रोड, थारू हट, वॉच टावर, कैंटीन आदि का निरीक्षण किया। विकास कार्यों इको टूरिज्म निर्माण की सराहना की। बाद में जंगल का भ्रमण करते हुए चैतीपुर गेस्ट हाउस पहुंचे। उन्होंने दुल्हन की तरह सजे गेस्ट हाउस का फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि सैलानियों के आने से जंगल की रौनक बढ़ेगी। बेरोजगार घूम रहे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस मौके पर डीएफओ संजय बिश्वाल, एसडीओ आरएन चौधरी, रेंजर नरेश पाल सिंह, डिप्टी रेंजर रामनरेश वर्मा, फॉरेस्टर जगदीश वर्मा, रोहित श्रीवास्तव, शिवकुमार कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed