फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Echoing praises of Ganpati Bappa Moriya, Mangalmurti Moriya

Lakhimpur Kheri News: गणपति बप्पा मोरिया, मंगलमूर्ति मोरिया के गूंजे जयकारे

Tue, 19 Sep 2023 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Echoing praises of Ganpati Bappa Moriya, Mangalmurti Moriya
सुभाषपार्क में गणेश जी के सजे दरबार में पूजा अर्चना करते भक्त
लखीमपुर खीरी। मंगलमूर्ति भगवान गणेश की मूर्तियों की स्थापना के साथ जिले भर में गणेश उत्सव का शुभारंभ हो गया। श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे के साथ शाेभायात्रा निकालकर भगवान गणेश को मंदिरों और सार्वजनिक पूजा पंडालों में स्थापित किया। इस मौके पर पूरा वातावरण गणपति बप्पा मोरिया, मंगलमूर्ति मोरिया के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

शहर में मराठा समुदाय ने पुरानी गल्ला मंडी स्थित सुभाष पार्क में सार्वजनिक पूजा पंडाल बनाकर भव्य गणेश प्रतिमा स्थापित की है। मूर्ति स्थापना के पहले गाजे बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। बाद में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी में वैदिक मंत्रों के बीच गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। मौजूद लोगों ने सामूहिक रूप से आरती की। शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। उधर, सुभाष पार्क में बनाए गए पूजा पंडाल के चारों तरफ भव्य सजावट की गई। संकटादेवी मंदिर से लेकर सराफा बाजार तक सड़क को बिजली की रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया है। इसके साथ ही प्रसाद वितरण लगातार जारी है।
विज्ञापन

सुभाष पार्क के अलावा आनंद टाकीज रोड पर हनुमान मंदिर में भी गणेश पूजा का पंडाल सजाया गया है। मंदिर के आस पास सड़क पर भी भव्य सजावट की गई है। इस दौरान धार्मिक आयोजनों और भजन कीर्तन का सिलसिला जारी रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने अपने घरों में भी गणेश मूर्तियों की स्थापना की। कुल मिलाकर शहर में गणेश पूजा की धूम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed