फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Echoed throughout the world of bomb - bomb Jaykaron little Kashi

बम-बम के जयकारों से गूंजी छोटी काशी

Tue, 17 Feb 2015 06:51 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Tue, 17 Feb 2015 06:51 PM IST
विज्ञापन
Echoed throughout the world of bomb - bomb Jaykaron little Kashi
महाशिवरात्रि पर छोटी काशी कहे जाने वाले गोला में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ लोगों ने भगवान शिव का पूजन अर्चन कर पुण्य कमाया।  महाशिवरात्रि के कारण शिव मंदिर के कपाट पं दिनेशचंद मिश्र ने तड़के ही खोल दिए थे।
विज्ञापन

कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक
गोला गोकर्णनाथ।
छोटी काशी के ऐतिहासिक शिव मंदिर पर शाहजहांपुर, बरेली, फर्रुखाबाद, पीलीभीत, मुरादाबाद जिलों से आए कांवड़ियों ने गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन

जगह-जगह बंटा प्रसाद, भंडारे हुए
गोला गोकर्णनाथ
। महाशिवरात्रि पर जगह जगह प्रसाद बंटा और भंडारे भी हुए। नीलकंठ मैदान पर लखनऊ के अयोध्या प्रसाद मौर्य ने और मिल डायवर्जन रोड पर अरविंद जायसवाल, प्रमोद सक्सेना, शिव कुमार वाजपेयी, सुनील शुक्ला ने भंडारा और  शिव मंदिर प्रांगण में भाजपा नेता अवधेश मिश्र, शिवकुमार, अशोक अवस्थी आदि ने मेवा खीर का प्रसाद वितरित किया। मंदिर परिसर में किशन सक्सेना, प्रमोद सक्सेना, शिवकुमार आदि ने अखंडपाठ कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवविवाहित जोड़ों ने की शिव आराधना
गोला गोकर्णनाथ।
मान्यताओं के अनुसार नव विवाहित जोड़े इस दिन शिव आराधना करते हैं। इसी के तहत कई जोड़ों ने भगवान शिव का पूजन कर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया।
दोगुने दोमों पर बिके फूल
गोला गोकर्णनाथ।
महाशिवरात्रि और सहालगों के चलते दो और तीन गुने दामों पर गेंदा, गुलाब के फूल बिके। शाम होते-होते मालियों के पास फूलों की कमी पड़ गई। प्रमुख फूल विक्रेता प्रमोद सैनी, राजीव सैनी, रमेशचंद सैनी आदि बताते हैं कि 15 और 16 फरवरी को बड़े सहालग और 17 को महाशिवरात्रि पड़ने के कारण यहां फूल कम पड़ गए। जिससे उन्हें लखनऊ से 300 रुपये किलो गुलाब, 120 रुपया किलो गेंदा, 200 रुपये किलो गुलदाउदी और बेलपत्र, 80 रुपये किलो भांग मंगानी पड़ी जबकि इससे पहले आधे से कम दामों पर सभी चीजें मिलती रहीं हैं।
इस मौके पर एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, एसएसआई तपेश्वर सागर, बीडीओ भूषण कुमार, मैलानी एसओ आशुतोष मिश्र, राजेश वाजपेयी, जेई राकेश कुमार, निरेंद्र कुमार सहित चिकित्सा सुविधा के लिए सीएचसी डॉक्टर डीके मिश्रा के नेतृत्व में एसके दीक्षित, मुन्नालाल, रीना वर्मा की टीम मौजूद रही।
कई स्थानों पर हुई पूजा-अर्चना
ममरी।
यहां हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों और तीर्थ जलाशय में स्नान कर अहमदनगर के प्राचीन क्लेशहरण मंदिर, टेढ़वा घाट के टेढ़ेनाथ मंदिर आदि शिवालयों में जलाभिषेक कर पूजन किया।
अजान। यहां इमलिया स्थित बरमबाबा स्थान पर शिवभक्तों ने पवित्र नदियों से जल लाकर जलाभिषेक किया।
पुलिस मुस्तैद फिर भी सक्रिय रहे गिरहकट
गोला गोकर्णनाथ।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कई थानों की पुलिस लगी होने के बाद भी मोहम्मदी निवासी रूपा भारती और खुटार से परिवार समेत दर्शन करने आई जयदेवी सहित कई महिलाओं के कुंडल नोच लिए गए।
महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
लखीमपुर खीरी।
महाशिवरात्रि पर पूरा जिला शिवमय हो उठा। भोर से ही शिव मंदिर घंटा-घड़ियाल और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर भोले शंकर का गंगाजल और दूध से अभिषेक करने के बाद मिष्ठान, भांग, धतूरा, बेर और गन्ना अर्पित किया। इस मौके पर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया।
शहर के भुइफोरवानाथ शिव मंदिर पर सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतार लग गईं। पूरे दिन यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शाम को रुद्र महाभिषेक  का आयोजन किया गया। प्राचीन लिलौटी नाथ मंदिर में पूरे दिन श्रद्धालुओं का मेला लगा रहा। यहां दूर-दूर से आए कांवड़ियों ने भी पवित्र नदियों के जल से दिव्य शिवलिंग का जलाभिषेक किया। इसके अलावा ओयल स्थित मेढक मंदिर, जंगलीनाथ मंदिर, चंद्रभाल शिव मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर और शहर तथा आस-पास के शिव मंदिरों में भारी भीड़ रही। मंदिरों के बाहर पूजन सामग्री के अलावा प्रसाद और खेल-खिलौनों की दुकानें सजी रहीं। लिलौटी नाथ मंदिर में मेला लगा और रातभर धार्मिक अनुष्ठान हुए।
पलियाकलां। प्रमुख धार्मिक स्थल पांडेबाबा, नागेश्वर मंदिर, प्राचीन ठाकुर द्वारा, शिवमठिया, चीनी मिल मंदिर, भुंइयन बाबा मंदिर, पीपल चौराहा मंदिर एवं मोहल्ला रंगरेजान स्थित शिव मंदिरो में श्रद्धालु उमड़े। उधर संपूर्णानगर, चंदनचौकी, भीरा, एवं मझगई में भी शिवरात्रि पर भक्तों ने मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की।
बांकेगंज। यहां बांकेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि श्रद्धा से मनाई गई। इस मौके पर श्रद्धालु महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना के बाद जलाभिषेक किया। इस मौके पर तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।
धौरहरा। कफारा के प्रसिद्ध लीला नाथ मंदिर में मंगलवार को सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना शुरू कर दी। दोपहर बाद शिव बारात लीला नाथ मंदिर पहुंची। इसके अलावा नागेश्वर मंदिर में रुद्रमहायज्ञ प्रारंभ किया गया। लीला नाथ मंदिर समित के अध्यक्ष पंडित राशीश अवस्थी व्यवस्था में लगे रहे।

महाशिवरात्रि पर ठंडाई पिलाई
मैलानी।
महाशिवरात्रि के मौके पर शंकर जी की पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों तथा घरों में श्रद्धालुओं ने शंकरजी की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर मेन रोड तथा पलिया बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर पर ठंडाई का वितरण किया गया, जिसमें कृष्ण मुरारी अवस्थी, बाबू, अमर यादव, सोनू निगम, वेद प्रकाश अवस्थी, यश, देवांश, जय प्रकाश आदि ने विशेष सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed