फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Easy Food Safety Way of law enforcement

आसान नहीं खाद्य सुरक्षा कानून लागू करने की राह

Sat, 18 Apr 2015 06:53 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 18 Apr 2015 06:53 PM IST
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा कानून लागू करने की राह आसान नहीं है। इस अधिनियम के तहत पात्र गृहस्थियों के चयन का काम अभी पहले चरण में है। जिस गति से यह काम चल रहा है उससे एक साल तक इसके लागू होने की संभावना नहीं दिखती। पात्र गृहस्थियों के चयन में तेजी लाने के लिए अब पूर्ति विभाग शहरी क्षेत्र में पांच-पांच कोटा दुकानों पर एक शिविर लगाने जा रहा है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 को लागू करने के लिए पात्र गृहस्थियों के चयन के लिए पिछले चार महीने से कवायद चल रही है। इस अवधि में 50 प्रतिशत पात्र गृहस्थियों के आवेदन भी नहीं आ पाए हैं। लोगों में जानकारी और जागरूकता की कमी के चलते इस काम में तेजी नहीं आ रही है। पिछले चार माह से नगर पालिका कर्मचारी उचित दर विक्रेता की दुकान पर बैठ कर पात्र गृहस्थियों के चयन के लिए आवेदन ले रहे थे, तमाम प्रयासों के बाद भी खाद्य सुरक्षा के आवेदन नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत शहरी क्षेत्र में 64.43 फीसदी और ग्रामीण क्षेत्र में 79.34 फीसदी गृहस्थियों का चयन किया जाना है। अधिकतर लोगों को न तो पात्रता की शर्तें मालूम हैं और न आवेदन का तरीका। कोटेदार और संबधित पालिका कर्मचारी भी उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। यही कारण है पात्र गृहस्थियों के सूचना संकलन में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना संकलन करने को लगेंगे शिविर
खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र गृहस्थियों के चयन के लिए पूर्ति विभाग 21 अप्रैल से पांच या छह उचित दर की दुकानों पर एक-एक शिविर लगाने जा रहा है। लखीमपुर और ओयल नगरों के शिविरों की तिथि और नामित अधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। अन्य नगरीय क्षेत्रों में संबधित एसडीएम कार्यक्रम तय करेंगे। इन शिविरों में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूति निरीक्षक और कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि खाद्य विभाग के लिए यह संक्रमण काल है। मैनुअल से कंप्यूटराइजेशन की ओर, लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली जनसामान्य वितरण प्रणाली की ओर बढ़ रही है। इस प्रक्रिया के पूरी होने में देर तो लगेगी लेकिन व्यवस्था अधिक पारदर्शी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed