{"_id":"67e837df915098126a008f6e","slug":"e-rickshaws-are-banned-from-sankata-devi-crossing-to-the-main-crossing-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-142319-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: संकटा देवी चौराहे से लेकर मेन चौराहे तक ई-रिक्शा पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: संकटा देवी चौराहे से लेकर मेन चौराहे तक ई-रिक्शा पर प्रतिबंध
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नवरात्र पर्व को लेकर संकटा देवी मार्ग पर ई-रिक्शा का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। मंदिर के आसपास के मार्ग पर दुकानें नहीं लगने दी जाएंगी। मंदिर में प्रवेश और निकास द्वार पर पुलिस का पहरा होगा। संकटा देवी मार्ग से लेकर मेन चौराहे तक बैरिकेड लगाकर वाहनों को रोका जाएगा।
रविवार से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा भक्तों की भीड़ दुर्गा मंदिरों पर दिखाई देती है। प्रसिद्ध संकटा देवी मंदिर पर हजारों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यातायात अवरुद्ध होने के साथ ही काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दर्शन करने और आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
शहर कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि मेन चौराहे से लेकर संकटा देवी चौराहे की ओर आने जाने वाले वाहनों को पहले ही रोक दिया जाएगा। मंदिर के आसपास किसी तरह की दुकानें नहीं लगने दी जाएंगी। साथ ही ई-रिक्शा संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। संवाद