{"_id":"69fcccfc99107d3199019bc9","slug":"e-rickshaw-collides-with-dumper-while-picking-up-passengers-driver-dies-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-174555-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सवारी बैठाते समय ई-रिक्शा में डंपर से लगी टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सवारी बैठाते समय ई-रिक्शा में डंपर से लगी टक्कर, चालक की मौत
विज्ञापन
धौरहरा। ईसानगर थाना क्षेत्र में डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक फायज अली (45) की मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा में बैठीं चार सवारियां घायल हो गईं। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव लोहारनपुरवा बरारी निवासी मो. जुबैर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र फायज अली ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार दोपहर वह अपनी पत्नी रूबी, बेटी अलमा समेत कुल चार सवारियों को लेकर सिसैया जा रहा था।
दोपहर करीब एक बजे गांव पलिहा के पास सड़क किनारे सवारी बैठाने के दौरान कटौली की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में चालक फायज अली समेत उनकी पत्नी रूबी, बेटी अलमा और अन्य सवारियां घायल हो गईं।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी धौरहरा पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने फायज अली की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।