फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dust tin and roof, broken wire, light bulb in a heavy dust storm

धूल भरी तेज आंधी में उड़ी टिन और छप्पर, टूटे तार, बत्ती गुल    

Tue, 09 May 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो                    लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो                    लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 09 May 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Dust tin and roof, broken wire, light bulb in a heavy dust storm
आंधी - फोटो : अमर उजाला
निघासन, गोला, बांकेगंज क्षेत्र में झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले
विज्ञापन

कई जगह गिरे पेड़, कई रास्तों पर आवागमन हुआ बाधित
 
 सोमवार रात आई धूल भरी तेज आंधी से कई दुकानों और घरों के टिनशेड, सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड उड़ कर दूर जा गिरे। पेड़ और पेड़ों की डालें टूट कर बिजली लाइन पर गिरने से जिले के कई क्षेत्रों में रात भर बिजली गुल रही। तेज हवाओं के साथ कहीं भारी बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई। गोला, बांकेगंज, मैलानी और निघासन समेत कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। सड़कों पर वाहनों का आवागमन भी करीब एक घंटे तक थमा रहा।                     
सोमवार को दिन भर काफी उमस थी। शाम करीब आठ बजे अचानक धूल भरी तेज आंधी चलने लगी। इससे जहां कई दुकानों और घरों की टिन उड़ गई वहीं दुकानों के बाहर रखे बोर्ड भी दूर जा गिरे। आंधी में कुछ जगहों पर पेड़ टूट कर गिर गए। कई जगह बिजली लाइन पर पेड़ टूटकर गिरने से रात भर बिजली आपूर्ति ठप रही। साथ ही सड़कों पर वाहनों के पहिए भी थमे रहे। आंघे घंटे बाद जब आंधी कम हुई तो यातायात बहाल हो सका। कुछ स्थानों पर बिजली के तार टूट गए, जिससे बिजली सप्लाई ठप हो गई। खमरिया, बम्हनपुर, पलिया, धौरहरा, ढखेरवा में भी धूल भरी आंधी चली और कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ओले गिरे। शहर से सटे सलेमपुर कोन में आंधी से एक दीवार गिर गई। इसके मलबे में दबकर भैंस के एक पड्डे की मौत हो गई। 
विज्ञापन

निघासन। सोमवार रात करीब आठ बजे तेज आंधी आने से घरों पर पड़ा फूस आदि उड़ गया। कुछ ही देर में बिजली की कड़कड़ाहट के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई और ओलावृष्टि होने लगी। आंधी से कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, हालांकि किसी के कोई हताहत होने की खबर नहीं है।                    
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलरायां। शाम करीब सात बजे आसमान में बिजली की कड़कड़ाहट के साथ तेज आंधी आने से जनसामान्य बेहाल हो गया। आंधी चलने और झमाझम बरसात होने से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली, वहीं घरों के छप्पर उड़ गए। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। कई दुकानों पर लगे बोर्ड सड़क पर आ गिरे।                  
सिकंद्राबाद। तेज आंधी के कारण ब्लॉक बेहजम कार्यालय के पास लगा एक पेड़ गिर गया, हालांकि कोई खास नुकसान नहीं हुआ। बेहजम-नीमगांव मार्ग पर जामुन का पेड़ गिरने से 11 हजार की हाईटेंशन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। छप्परों पर पड़ा फूस, टिनशेड आदि उड़कर दूर जा गिरे।                  
 गोला गोकर्णनाथ। सोमवार की देर शाम एकाएक गरज चमक के साथ आंधी आई। आंधी के बीच ही ओलों के साथ बारिश भी शुरू हो गई। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की। वहीं आम की फसल को नुकसान हुआ है। सड़क के गड्ढों में और निचले स्थानों पर जलभराव हो गया।       
ममरी। सोमवार की शाम आई तेज आंधी के साथ बूंदाबादी और हल्की ओलावृष्टि होने से आम की फसल को नुकसान पहुंचा है। सड़क के किनारे खड़े पेड़ों की डाले फटने से यातायात घंटों बाधित रहा। ग्रामीण इलाके में लोगों के छप्पर, टीन शेड आंधी में उड़ गए। बागों में कच्चे आम के ढेर लग गए। डालें टूटकर तारों पर गिरने से कई स्थानों पर बिजली सप्लाई बाधित रही। बारातों में लगे पांडाल आंधी में गिर गए, जिससे घरातियों, बारातियों को दिक्कत हुई हैं।      
अलीगंज। सोमवार की देर शाम तेज आंधी के साथ हुई वर्षा और ओलावृष्टि से गर्मी से लोगों राहत मिली है वहीं कसबे में आंधी से कुछ दुकानों, मकानों की टिन शेड उड़ गए। वहीं आम की फसल को नुकसान हुआ है। संसारपुर। क्षेत्र में आई तेज आंधी और हुई हल्की वर्षा से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की है वहीं आम की फसलों को नुकसान पहुंचा है।       
मैलानी। सोमवार को रात आई आंधी, बारिश और ओलावृष्टि सेे दो दिनों से पड़ रही तपती गर्मी से लोगों को राहत मिली है। सोमवार को रात आठ बजे पहले तेेज आंधी आने के बाद बारिश औैर फिर हल्की ओलावृष्टि भी हुई। जिससे गर्मी से तप रहे लोगों को खासी राहत मिली। 

बांकेगंज। कस्बा सहित क्षेत्र में बीती शाम आई तेज आंधी और बारिश बागवानों और गेहूं उत्पादक किसानों की खुशियां उड़ा ले गई। तेज आंधी के बाद आई बारिश से आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा खेतों में कटी पड़ी और खड़ी गेंहू फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed