फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dussehra fair starts from 3 pm with flag hoisting

Lakhimpur Kheri News: ध्वजारोहण के साथ दशहरा मेले का आगाज तीन से

Sat, 28 Sep 2024 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Dussehra fair starts from 3 pm with flag hoisting
पलियाकलां। तीन अक्तूबर को ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत होने के बाद चार अक्तूबर से रामलीला का मंचन शुरू किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।
विज्ञापन


श्रीराम लीला कमेटी के मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने बताया कि तीन अक्तूबर से ध्वजारोहण के बाद मंचन शुरू किया जाएगा। सात को रामबरात निकलेगी, जबकि 12 को रावण के पुतला का दहन होगा। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन शुरू होगा। इसमें 12 अक्तूबर की शाम को भोजपुरी लोक गीत कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

13 को अवधी पूर्वी कहरवा लोक नृत्य, 14 को राई बुंदेली लोक नृत्य, 15 को जिलास्तरीय कवि सम्मेलन, 16 को अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन, 17 अक्तूबर को जादू कार्यक्रम सिकंदर बादशाह द्वारा पेश किया जाएगा। 18 को स्थानीय कलाकारों द्वारा मनमोहन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में पुराने दुकानदारों की दुकानों का आवंटन 27 सितंबर से पांच अक्टूबर तक किया जा रहा है। इसके बाद नए दुकानदारों का आवंटन आठ अक्तूबर से होगा। मेले में 20 तक ही प्रकाश व्यवस्था की जिम्मेदारी कमेटी की तरफ से दी जाएगी, उसके बाद दुकानदार खुद अपनी व्यवस्था करेंगे। तीन नवंबर तक मेला मैदान से सभी दुकानदारों को अपनी दुकानें हटाने के लिए भी इस बार कमेटी की तरफ से निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed