फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   durgaastime

दुर्गा अष्टमी को लेकर देवी मंदिरों में शुरू हुई विशेष तैयारियां

Sun, 06 Oct 2019 06:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
durgaastime
लखीमपुर खीरी। रविवार को दुर्गा अष्टमी है। इस दिन मां दुर्गा के आठवे स्वरूप मां महागौरी का पूजन होगा। इसको लेकर देेवी मंदिरों में शनिवार रात तक तैयारियां होती रहीं। इस दिन मंदिरों से लेकर घरों में हवन पूजन के साथ कन्याओं को भोज कराया जाएगा। दुर्गा अष्टमी को लेकर नगर पालिका ने भी मंदिर के आस साफ सफाई व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

नवरात्र पर्व में अधिकतर भक्त पहले दिन और अष्टमी को व्रत रखते हैं। इसलिए पहले दिन के साथ आठवें दिन का विशेष महत्व है। रविवार को अष्टमी होने के कारण मां सकंटा देवी, मां बंकटा देवी, माता शीतलादेवी मंदिर को सजाने संवारने का काम शनिवार की रात तक होता रहा। देवकली तीर्थ के ज्योतिषाचार्य प्रमोद दीक्षित ने बताया कि रविवार को अष्टमी और सोमवार को नवमी है। सोमवार को नवमी तिथि सिर्फ दोपहर तीन बजकर ग्यारह मिनट तक है। इसके बाद दशमी लग जाएगी। इसलिए व्रत रखने वाले भक्त सोमवार को तीन बजकर ग्यारह मिनट के बाद व्रत का पारायण कर सकते हैं।
विज्ञापन

उधर दुर्गा अष्टमी को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने भी शहर के देवी मंदिरों के आस पास और मंदिर जाने वाले रास्तों की साफ सफाई के लिए सफाई निरीक्षक को निर्देशित कर दिया है। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी आरआर अंबेश ने बताया कि शहर के प्रमुख देवी मंदिर जाने वाले रास्तों की सफाई और चूना डलवाने के लिए सफाई निरीक्षक को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed