फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dumper thrashed Kishore, villagers jammed

डंपर ने किशोर को रौंदा, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Fri, 26 Mar 2021 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Dumper thrashed Kishore, villagers jammed
ईसानगर। थाना क्षेत्र के पीलीभीत बस्ती मार्ग पर बसढ़िया चौराहे पर एक किशोर को डंपर चालक ने रौंद डाला। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजन ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस ने परिजन को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस बीच करीब दो घंटे हाईवे जाम रहा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बसढ़िया चौराहे पर मटेहनी निवासी ओमप्रकाश मिठाई की दुकान चलाते हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे ओमप्रकाश का पुत्र संगम (17) अपने पिता के लिए खाना लेने साइकिल से गांव जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बाइक एजेंसी के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर चालक ने संगम को रौंद डाला जिससे उसकी कुछ देर बाद ही मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर तत्काल मौके पर परिजन पहुंच गए। हादसे से आक्रोशित परिजन के साथ मौजूद भीड़ ने हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजन को समझा बुझा कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

खमरिया पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि डंपर को रेहुआ पिकेट पर पकड़ लिया गया है, मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे जाम होने से वाहनों की लंबी कतार लगी
हादसे की खबर पाकर रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। हादसे के कारण चंद मिनटों में भारी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित भीड़ ने हाईवे जाम कर दिया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना पर ईसानगर थाना प्रभारी संजय त्यागी व खमरिया पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए। परिजन को समझा बुझा कर जाम खुलवाया। इस बीच करीब दो घंटे हाईवे जाम रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed