फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Due to the crowd of Nepalis, officials of both the countries held a meeting.

Lakhimpur Kheri News: नेपालियों की भीड़ के चलते दोनों देशों के अधिकारियों ने की बैठक

Mon, 29 Sep 2025 11:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Due to the crowd of Nepalis, officials of both the countries held a meeting.
गौरीफंटा बार्डर पर बैठक के दौरान भारत-नेपाल के सुरक्षा अ​धिकारी। संवाद
गौरीफंटा। दशहरा पर्व पर बार्डर से हो रही नेपालियों की भीड़ को लेकर एसएसबी के कमांडेंट ने गौरीफंटा सीमा का निरीक्षण किया। साथ ही नेपाल के एपीएफ एसपी समेत नेपाल के अधिकारियों से वार्ता कर बार्डर पर सतर्कता बरतने और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन


39वीं वाहिनी एसएसबी कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी ने रविवार शाम छह बजे के बद बॉर्डर पर पहुंचकर यहां का जायजा लिया। उन्होंने सबसे पहले दशहरा के मौके पर नेपाल आने-जाने वाले लोगों की बार्डर पर की जा रही चेकिंग को देखा। नोमैंस लैंड देखने के बद उन्होंने एसएसबी बीओपी पर भारत और नेपाल के अधिकारियों संग बैठक की। इसमें नेपाल के सबसे बड़े त्योहार दशहरा मनाए जाने को लेकर लौट रहे नेपालियों की चेकिंग और सतर्कता के बारे में बात की। बार्डर पर तस्करी, ड्रग्स, नकली करेंसी और मानव तस्करी संबंधी सूचनाओं का आदान-प्रदान करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में एसएसबी कमांडेंट के साथ ही गौरीफंटा सहायक कमांडेंट रवि कुमार समोटा व नेपाल की तरफ से कैलाली एपीएफ एसपी सुरेंद्र कुमार रंजीत समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed