{"_id":"6668bdc9ed5d5c66a706c706","slug":"due-to-fault-power-supply-of-many-localities-was-cut-off-consumers-were-troubled-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-122023-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: फॉल्ट से कई मोहल्लों की बिजली गुल, परेशान रहे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: फॉल्ट से कई मोहल्लों की बिजली गुल, परेशान रहे उपभोक्ता
Wed, 12 Jun 2024 02:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 12 Jun 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी में बिजली फाॅल्ट परेशानी बने हुए हैं। फाॅल्ट दुरुस्त करने में विभाग के कर्मचारी कई-कई घंटे लगा रहे हैं। कई-कई घंटे बिजली कटौती हो रही है।
मंगलवार को छाउछ, गढ़ी और नई बस्ती पावर हाउस क्षेत्र के कई मोहल्लों में तार टूटने से बत्ती गुल हो गई। मोहल्ला हिदायत नगर की पहली गली में सोमवार की रात रात टूटने से कई घंटे बिजली बाधित रही। मोहल्ला प्यारेपुर, महाराजनगर, बहादुरनगर, शास्त्री नगर आदि मोहल्लों में भी ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान रहे।
अंडरग्राउंड केबल क्षतिग्रस्त, 15 हजार उपभोक्ता बेहाल
उचौलिया। मोहम्मदी से जेबीगंज बिजली उपकेंद्र को बिजली आपूर्ति करने वाली 33 केवीए लाइन में मंगलवार तड़के करीब तीन बजे सुखबसा के पास अंडरग्राउंड केबल बर्स्ट हो गया। केबल कटने से उपकेंद्र के उचौलिया, सोनौवा, बरखेरा, पसगवां, जेबीगंज फीडर के 15 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गयी। बुधवार शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। एसडीओ मोहम्मदी शुभम मौर्य ने बताया कि देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल हो सकती है।
विज्ञापन
अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान
फूलबेहड़। बनवारीपुर उपकेंद्र से जुड़े गांवों में अघोषित कटौती मुसीबत बनी हुई है। सोमवार रात बिजली की आंख-मिचौली परेशान करती रही। वहीं, मंगलवार साढ़े तीन बजे से बिजली गायब हो गई। किसानों के खेत में खड़ी फसल सिंचाई के अभाव में सूख रही है। ग्रामीणों का आरोप है बिजली कर्मी फोन पर कोई उत्तर नही देते। टोल फ्री नंबर 1912 पर काॅल करो तो समस्या नोट कर अपना पल्ला झाड़ लेते है। जेई अमित भारद्वाज ने बताया कि 33 हजार अंडरग्राउंड मेन लाइन के केबल बॉक्स में कुछ तकनीकी दिक्कत है। ठीक किया जा रहा है।
बार-बार खराब हो रही लाइन, गांवों में नहीं मिल पाती बिजली
पसगवां। 33 केवीए लाइन खराब होने से जंगबहादुरगंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े एक सौ से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप है। सोमवार रात दो बजे ग्राम सुखबसा के निकट 33 केवीए लाइन खराब हो गई। एसडीओ मोहम्मदी शुभम मौर्य का कहना है कि 33 केवीए बार-बार किस वजह से खराब चल रही है, इसकी जानकारी की जा रही है।