{"_id":"670d7e35e45d643ccb09d236","slug":"dudhwas-new-tourism-season-guides-will-be-tested-on-20th-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-131180-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दुधवा के नवीन पर्यटन सत्र के गाइडों की 20 को होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दुधवा के नवीन पर्यटन सत्र के गाइडों की 20 को होगी परीक्षा
विज्ञापन
पलियाकलां। नवंबर माह में दुधवा नेशनल पार्क का नवीन पर्यटन सत्र सैलानियों के लिए शुरू होने वाला है। ऐसे में उससे पहले पार्क प्रशासन द्वारा सारी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
इसी के तहत 20 अक्टूबर को गाइडों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें पास होने वाले गाइड ही दुधवा के नवीन पर्यटन सत्र में पर्यटकों को पार्क का भ्रमण करा सकेंगे।
दुधवा नेशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर डाॅ. रंगाराजू टी. ने बताया कि हर साल दुधवा के पर्यटन सत्र की शुरुआत करने से पूर्व गाइडों का टेस्ट लिया जाता है। ताकि यह पता किया जा सके कि उनको दुधवा के बारे में कितनी जानकारियां हैं और वह सैलानियों को वन्यजीवों के बारे में क्या बता सकेंगे।
विज्ञापन
20 अक्टूबर को दुधवा मार्ग पर स्थित दि इंडियन एकेडमी स्कूल में गाइडों की परीक्षा का आयोजन सुबह साढ़े नौ बजे से किया जाएगा। नियत तिथि के बाद किसी भी गाइड को प्रतिभाग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हर बार की तरह इस बार भी पार्क क्षेत्र के निकटवर्ती गांवों के ग्रामीणों व थारू क्षेत्र के लोगों को गाइड परीक्षा में वरीयता प्रदान की जाएगी।
वहीं, चर्चा है कि दुधवा का नवीन पर्यटन सत्र एक नवंबर से शुरू होगा। इस पर अधिकारियों का कहना है कि अभी कोई आधिकारिक घोषणा या पत्र जारी नहीं हुआ है। जिससे यह कहना मुश्किल होगा कि दुधवा का नवीन पर्यटन सत्र एक नवंबर को शुरू होगा या फिर 15 नवंबर को। फिलहाल नए पर्यटन सत्र की तैयारियां पार्क प्रशासन द्वारा जोरशोर से की जा रही हैं।