{"_id":"672cfeaa51830e127b04e72c","slug":"dudhwa-will-be-house-full-tomorrow-all-reserved-seats-should-be-removed-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-132752-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कल हाउसफुल रहेगा दुधवा, सभी हटें आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कल हाउसफुल रहेगा दुधवा, सभी हटें आरक्षित
विज्ञापन
दुधवा में नकउहा नाले से पहले पुलिया के किनारे धूप सेंकता मगरमच्छ। संवाद
पलियाकलां। दुधवा टाइगर रिजर्व सैलानियों के लिए बुधवार को खोला गया था। इसमें पहले दिन स्थानीय सैलानियों की भीड़ लगी रही। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी कुछ बाहर से आने वाले सैलानियों ने ही दुधवा का भ्रमण किया। सूत्रों के मुताबिक शनिवार को दुधवा की सभी हट बुक रहेंगी। रविवार को भी यहां पर भीड़ होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
दुधवा में दूसरे दिन सुबह सात बजे के बाद पहली शिफ्ट में ही सैलानियों को जंगल का भ्रमण कराया गया। सैलानियों की नजरें बाघ को ढूंढ रही थीं। जिसके दीदार सुबह की शिफ्ट के सैलानियों को किशनपुर रेंज में दूसरे दिन भी हो गए। सैलानियों ने इसका वीडियो भी बनाया गया है।
लखनऊ, दिल्ली आदि जगहों से यहां सैलानी पहुंचे हैं और ठहर रहे हैं। पार्क सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को पांच हटों की एडवांस बुकिंग की जा चुकी है। जबकि शनिवार को सभी हटों की बुकिंग है, जिसके चलते दुधवा शनिवार को हाउसफुल हो जाएगा। रविवार को भी पांच हटों की बुकिंग लगी हुई है। ऐसे में माना जा रहा है छुट्टियां मनाने वालों की भीड़ इस बार भी दुधवा में काफी ज्यादा तादाद में लगेगी। संवाद
विज्ञापन
अभी कोई वीआईपी दुधवा का भ्रमण करने नहीं पहुंचा
बीते सत्रों में पार्क के शुरुआती दिनों में वीआईपी का दौरा शुरू हो जाता था। लेकिन इस बार अभी तक किसी भी वीआईपी ने दुधवा का भ्रमण नहीं किया है।
धूप सेंकते मगरमच्छ बन रहे हैं आकर्षण का केंद्र
दुधवा जाने से पहले नकउहा नाला व उससे पहले एक तालाब के किनारे धूप सेंकते मगरमच्छ सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। यहां सैलानी अपने वाहनों को रोककर मगरमच्छों का दीदार कर रहे हैं और उनकी फोटो खींचते हैं। बृहस्पतिवार को भी इन दोनों स्थानों पर एक-एक मगरमच्छ धूप सेंक रहा था, जिसपर सैलानी यहां रुके थे।
सुहेली नेचर म्यूजियम कक्ष में स्थानीय सैलानियों की रही चहल-पहल
दुधवा के पर्यटन परिसर में ही सुहेली नेचर म्यूजियम कक्ष बना हुआ है। जिसमें गैंडा, बाघ, अजगर, मगरमच्छ समेत दुधवा में पाए जाने वाले विभिन्न वन्यजीवों की डमी रखी हुई हैं। दुधवा के अन्य कई वन्यजीवों, पक्षियों के बारे में जानकारी वाले पोस्टर लगे हैं। इसके अलावा थारू जनजाति क्षेत्र के रहन-सहन को दर्शाती प्रदर्शनी भी है। जिसको देखने के लिए बृहस्पतिवार को भी स्थानीय सैलानियों की भीड़ लगी रही और वह सेल्फी व फोटो खींचते नजर आए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
दुधवा में नवीन पर्यटन सत्र शुरू हो गया है, अब धीरे-धीरे सैलानियों की आमद होने लगी है। सैलानी पहुंच रहे हैं और पर्यटन परिसर के साथ ही जंगल भी घूम रहे हैं। अब सैलानियों की तादाद यहां बढ़ेगी और पर्यटन सत्र बेहतर ढंग से चलने की उम्मीद है। शनिवार और रविवार को सैलानी बढ़ जाते हैं। बाघ दिखना भी सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र है। इसी से सैलानी दुधवा के प्रति आकर्षित हो रहे हैं।
डाॅ. रंगाराजू टी., उप निदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व