फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   dudhwa tourism

इंतजार खत्म, खुल गया दुधवा नेशनल पार्क

Mon, 02 Nov 2020 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
dudhwa tourism
दुधवा में चारा लाता हाथी। - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क के नवीन पर्यटन सत्र का शुभारंभ कोरोना काल में हर वर्ष की तुलना में 15 दिन पहले रविवार को किया गया। दुधवा में नेटवर्क न आने के कारण पलिया स्थित दुधवा मुख्यालय पर ऑनलाइन उद्घाटन किया गया। वनमंत्री दारा सिंह चौहान ने अपराह्न 12 बजकर 50 मिनट पर ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर पर्यटन सत्र की शुरूआत की। इसके बाद यहां से सभी जिप्सियों को दुधवा पर्यटन परिसर में लाया गया। जहां पीसीसीएफ राजीव गर्ग ने पूजन अर्चन किया। पंडित मनोज कुमार व धनुषधारी द्विवेदी ने पूजा अर्चना कराई। इसके बाद तीन बजकर 20 मिनट पर पीसीसीएफ ने दुधवा जंगल के मुख्य द्वार पर नारियल फोड़ा और फीता काटकर दरवाजे को खोला। फिर हरी झंडी दिखाकर सैलानियों की जिप्सियों को पर्यटन के लिए रवाना किया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी केके सिंह, डीडी मनोज कुमार सोनकर, बफर जोन डीडी अनिल कुमार पटेल, वार्डेन दुधवा एसके अंबरेश, वार्डेन बेलरायां सीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

टाइगर हैवेन सोसाइटी के बच्चों ने सजाई आकर्षक रंगोली
टाइगर हैवेन सोसाइटी के शिक्षक शेखर श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पहुंचीं कीर्ति सिंह, अंशिका श्रीवास्तव, नाजरूल, अदिति, प्रांजल, ममता, किशन, रवि, लकी आदि बच्चों ने पार्क के पर्यटन परिसर और पलिया स्थित दुधवा मुख्यालय पर आकर्षक रंगोली सजाई। जिसकी सभी ने सराहना की।
विज्ञापन

महिला और पुरुष गाइड उत्साहित
दुधवा के आगाज पर महिला और पुरुष गाइड काफी उत्साहित दिखे। गाइड रंजीत सिंह लाडी, कुशल गुप्ता, इमरान खान, अनीश खान, तौफीक, अनीश, पवनराज, महेंद्र, सलमान के साथ ही महिला गाइड नेहा राय, अनीरूपा, निधि, देवकी राना, सिलोचना आदि ने बताया कि पिछली बार पर्यटन सत्र कोविड के चलते पहले ही बंद हो गया था, जिससे उनको काफी नुकसान हुआ था। अब पर्यटन सत्र जल्दी शुरू हो गया है, जिससे कहीं न कहीं हद तक उनको लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नन्हीं हथिनी दुर्गा को ढूंढती रहीं सैलानियों की निगाहें
नन्हीं हथिनी दुर्गा हर वर्ष के पर्यटन सत्र में सैलानियों के आकर्षण का केंद्र रहती है, लेकिन इस बार कोविड-19 के चलते हाथियों को सैलानियों से दूर रखा गया है। ऐसे में दुर्गा को देखने के लिए सैलानियों की आंखें उसको ढूंढती रहीं और सैलानी भी दुर्गा के न मिलने से निराश दिखाई दिए।
नेचर कंजरवेशन एंड इको फांउडेशन ने लगाई प्रदर्शनी
दुधवा नेशनल पार्क के शुभारंभ पर नेजर कंजरवेशन एंड इको फांउडेशन के सचिव लीलाधर उर्फ सोनू एवं उनकी टीम के साथ ही गाइड, चालकों द्वारा दुधवा में पाए जाने वाले पशु-पक्षियों के फोटो की प्रदर्शनी लगाई, जो आकर्षण का केन्द्र बनी रही। प्रदर्शनी देखने के लिए सैलानी भी रोमांचित नजर आए और पक्षियों को उनके नामों से जाना व पहचाना।
बाहर से आए सैलानियों ने बताया अपना रोमांच
लखनऊ से आईं फरहा किदवई ने बताया कि वह पहली बार दुधवा आई हैं और यहां के अलौकिक वातावरण के बारे में काफी सुना था। इस बार दुधवा भ्रमण करने का मौका मिला है, इसका भरपूर लुत्फ उठाएंगे।
किदवई परिवार ने कराई पहली बुकिंग, पहले गए जंगल
लखनऊ के एफआर किदवई, अफ्फान किदवई, फरहीन, फरहा, आरएफ रिजवी, फरीदा रिजवी आदि ने पार्क के भ्रमण के लिए पहली बुकिंग कराई थी, जिसके बाद पहले दिन सबसे पहली जिप्सी में उनको पार्क का भ्रमण कराया गया।
लखनऊ से ही आईं फरीदा रिजवी ने बताया कि दुधवा के बारे में काफी सुना था इसलिए पहले दिन की बुकिंग कराई थी। इसी को लेकर यहां आए, उद्घाटन के समय देरी हुई लेकिन फिर भी दुधवा घूमने जा रहे हैं जिसका काफी रोमांच भरा हुआ है।
लखनऊ की फरहीन ने बताया कि वह भी पहली बार दुधवा भ्रमण करने आईं हैं और दुधवा में खुले घूमते वन्यजीवों के कारण ही उनको यहां घूमने का मन आया था। यहां पर शांत वातावरण भी काफी भाया है।
अन्य जगहों से भी आए सैलानी
इसके अतिरिक्त शाहजहांपुर से जाहिद अली, मुब्दवीर सिंह, दीपक कुमार, अरुण कुमार, संदीप कुमार, अनुज, बरेली से कैप्टन विवेक श्रीवास्तव, कैप्टन चेतन देशमुख, कैप्टन अरविंद गुप्ता, बरेली से गुरपाल सिंह, मदन, मनोज, विनीत के साथ ही रायबरेली, लखनऊ आदि के लोग पहले दिन भ्रमण के लिए पहुंचे।
पहले दिन आठ हटों की हुई बुकिंग
पहले दिन के पार्क भ्रमण को लेकर आठ हटों की एडवांस बुकिंग हुई थी, जिसके सैलानी भी यहां आए और पहले दिन पार्क का शाम की शिफ्ट में भ्रमण किया। कुछ हटों के सैलानी का हट दूसरे दिन का भी बुक है।
थर्मल स्कैनिंग, मास्क व सैनिटाइजर होने पर ही दिया प्रवेश
दुधवा नेशनल पार्क के मुख्य द्वार पर सैलानियों को पहले एंट्री दी गई। इसके बाद उनका तापमान चेक हुआ। फिर सैनिटाइजर व मास्क देखने के बाद ही उनको पार्क के अंदर एंट्री दी गई। इसके अलावा जिप्सी में बैठे सैलानियों को सैनिटाइजर दिया गया, जबकि पूरी जिप्सी को सैनिटाइज किया गया।
हाथी की सवारी तो बैन, चारा लाने का काम कर रहे हैं हाथी
पलियाकलां। कोविड-19 की महामारी के चलते दुधवा नेशनल पार्क में हाथियों की सवारी पर पार्क प्रशासन ने बैन लगा दिया था, जिसके बाद सैलानियों को एक बार फिर से गैंडा दर्शन न हो पाने का जहां मलाल था वहीं पार्क प्रशासन ने हाथियों को केवल चारा लाने के लिए रखा है और उनसे गश्त भी कराई जा रही है। रविवार को भी दुधवा रोड पर हाथी चारा लाते मिले। हाथियों को भी यहां से हटाकर दक्षिण सोनारीपुर रेंज में उनका बेस कैंप बनाया है।
हाथी से जंगल की सैर पर रोक से बच्चे मायूस
बांकेगंज। कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत 10 साल तक के बच्चे और 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को दुधवा आने पर पाबंदी लगाई गई है। एक तरफ जहां दुधवा का पर्यटन सत्र शुरू होने से लोगों में खुशी है वहीं बच्चे और बुजुर्ग मायूस नजर आ रहे हैं। मुख्य वन संरक्षक और दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड निदेशक संजय पाठक ने कहा कि कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए फिलहाल इस बार जंगल भ्रमण के लिए हाथी उपलब्ध नहीं रहेंगे।
चार बच्चों के साथ घूम रही बाघिन की दिखाई वीडियो
पलियाकलां। दुधवा मुख्यालय पर वन मंत्री दारा सिंह द्वारा जब वर्चुअल उद्घाटन हरी झंडी के बाद कर दिया गया। इसके बाद एक मिनट की वीडियो दिखाई गई, जिसमें रविवार को किशनपुर रेंज में बाघिन के साथ चार शावक टहलते हुए दिखाई दिए। यह वीडियो किसी सैलानी या पार्ककर्मी ने बनाई थी, जिसको प्रोजेक्टर पर सभी को दिखाया गया। इसको अद्भुत बताते हुए किशनपुर में बाघ की साइटिंग ज्यादा होने के कयास लगाए गए।

कोरोना पर पार्क की गाइड लाइन का लगाया बैनर
कोरोना को लेकर पार्क द्वारा जारी की गई गाइड लाइन का एक बैनर बनवाकर उसको लगवाया गया है। ताकि कोई भी सैलानी आए तो इस दिशा-निर्देश के हिसाब से ही पार्क में प्रवेश करे और भ्रमण के दौरान भी इन नियमों का पालन करे।

दुधवा में सैलानियों की जिप्सियों को हरी झंडी दिखाकर जंगल भेजते पीसीसीएफ।

दुधवा में सैलानियों की जिप्सियों को हरी झंडी दिखाकर जंगल भेजते पीसीसीएफ।- फोटो : LAKHIMPUR

 

दुधवा में पशु पक्षियों की लगी प्रदर्शनी।

दुधवा में पशु पक्षियों की लगी प्रदर्शनी।- फोटो : LAKHIMPUR

 

पार्क में भ्रमण को पहली बुकिंग कराकर पहुंचा लखनऊ का परिवार।

पार्क में भ्रमण को पहली बुकिंग कराकर पहुंचा लखनऊ का परिवार।- फोटो : LAKHIMPUR

 

दुधवा पर्यटन परिसर में हवन पूजन करते पीसीसीएफ।

दुधवा पर्यटन परिसर में हवन पूजन करते पीसीसीएफ।- फोटो : LAKHIMPUR

 

दुधवा में पर्यटन शुरू होने से उत्साहित दिखे गाइड।

दुधवा में पर्यटन शुरू होने से उत्साहित दिखे गाइड।- फोटो : LAKHIMPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed