{"_id":"6add0f9425a1b3a828032f4b","slug":"60480-candidates-will-appear-for-pet-in-three-days-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-188272-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तीन दिन में 60,480 अभ्यर्थी देंगे पीईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तीन दिन में 60,480 अभ्यर्थी देंगे पीईटी
Sun, 25 Oct 2026 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए जिले में 25 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा रविवार से शुरू होगी। इसके बाद 30 अक्तूबर और एक नवंबर को भी दोनों पालियों में परीक्षा होगी। तीनों दिन में कुल 60,480 अभ्यर्थियों के शामिल होने की व्यवस्था है।
डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक पाली में 10,080 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक होगी।
परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्रों और ओएमआर शीट की सुरक्षा, वितरण और उत्तर पत्रकों के संग्रहण की निगरानी आधुनिक कैमरों और प्रशासनिक अमले के जरिये की जाएगी। केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों को जिम्मेदारी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी केंद्रों पर पेयजल, स्वच्छ शौचालय, पर्याप्त रोशनी और बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
इन कॉलेजों को बनाया गया है केंद्र
राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, धर्म सभा इंटर कॉलेज, पीके इंटर कॉलेज, गुरुनानक इंटर कॉलेज, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज, अबुल कलाम इंटर कॉलेज, भगवानदीन आर्यकन्या इंटर कॉलेज, कृषक समाज इंटर कॉलेज, जिला पंचायत कालाआम, अजमानी इंटरनेशनल स्कूल, सेंट डॉन बॉस्को, इस्लामिया इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, अजमानी पब्लिक स्कूल, आदर्श जनता इंटर कॉलेज देवकली, युवराज दत्त महाविद्यालय, युवराज दत्त इंटर कॉलेज ओयल, किसान इंटर कॉलेज फरधान, पाल इंटरनेशनल स्कूल, सेठ एमआर जयपुरिया लखीमपुर, ला मटीना स्कूल, ग्रीन फील्ड एकेडमी, चिल्ड्रेंस एकेडमी लखीमपुर और सीबी सिंह गौर मेमोरियल स्कूल।