{"_id":"616093458ebc3ec8b024c3b9","slug":"dudhwa-s-fd-rewarded-for-excellent-work-in-wildlife-conservation-lakhimpur-news-bly462187151","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन्यजीव संरक्षण में उत्कृष्ट कार्यों के लिए दुधवा के एफडी पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन्यजीव संरक्षण में उत्कृष्ट कार्यों के लिए दुधवा के एफडी पुरस्कृत
विज्ञापन
वन मंत्री से पुरस्कार प्राप्त करते दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक।
लखीमपुर खीरी। वन्यजीव संरक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर (एफडी) संजय पाठक को पुरस्कृत किया गया है।
वन्य प्राणि सप्ताह के समापन पर लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में आयोजित एक समारोह में प्रदेश के वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक को यह पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर डीटीआर बफर जोन के उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल भी मौजूद रहे। वन्यजीव संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए हर साल अनिरुद्घ भार्गव पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के तहत दुधवा को सचल ट्राफी के साथ साथ प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया।
इसके अलावा किशनपुर सेंक्चुरी की मैलानी रेंज में तैनात रेंजर मनोज कश्यप को भी वन्यजीव संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया है। दुधवा टाइगर रिजर्व के ही बेलरायां रेंज में तैनाती के दौरान शातिर शिकारियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की थी।