{"_id":"5fdf85348ebc3e3fbd5a7d5f","slug":"dudhwa-ready-for-new-year-celebration-lakhimpur-news-bly430812729","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के जश्न के लिए तैयार दुधवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के जश्न के लिए तैयार दुधवा
विज्ञापन
पलियाकलां। प्रकृति के सुरम्य वातावरण में नए साल की सुबह का स्वागत करने के लिए दुधवा हमेशा से ही सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। हालांकि, इस बार कोरोना ने दुधवा में नए साल के जश्न पर ग्रहण जरूर लगाया है, लेकिन 28 दिसंबर तक थारुहटों की बुकिंग फुल हो गई है, जबकि डॉरमेट्री खाली हैं।
15 दिसंबर से ही फुल हो जाने वाले दुधवा में अभी 28 दिसंबर तक ही फुल बुकिंग दिखाई दे रही है। जबकि पिछले साल दस जनवरी तक दुधवा फुल हो गया था। दिसंबर माह के 20 दिन बीत चुके हैं। पार्क प्रशासन को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में दुधवा में सैलानियों की तादाद बढे़गी। जानकारों का कहना है कि दुधवा में इस वर्ष पिछले साल जैसा उत्साह नहीं आएगा क्यों कि कोविड का डर अभी भी लोगों में बैठा हुआ है। कोविड के चलते बदले परिवेश में इस बार दुधवा की ओपनिंग भी 15 दिन पहले एक नवंबर को कर दी गई थी। हालांकि अधिकारी भले ही आने वाले दिनों में सैलानियों की तादात बढ़ने की उम्मीद जता रहे हों लेकिन दबी जुबान से वह भी कोरेना के चलते कोई खास न होने की बात भी कह रहे हैं। फिलहाल दुधवा में हमेशा की तरह सैलानियों की खासी तादाद को लेकर तैयारियां की गईं हैं।
पलिया के होटलों में भी हो रही तैयारियां
हर वर्ष की तरह इस बार भी दुधवा नेशनल पार्क में नया साल मनाने के लिए सैलानियों की खासी तादात की उम्मीद लिए बैठे पलिया के होटल कारोबारियों ने भी तैयारियां की हैं, लेकिन उनको उम्मीद के मुताबिक अभी बुकिंग नहीं मिली है। जबकि पहले उनकी भी एडवांस बुकिंग हो जाती थी।
विज्ञापन
14 थारू हट व डॉरमेट्री होगी रुकने का साधन
दुधवा नेशनल पार्क में आने वाले सैलानियों के लिए 14 थारूहट, डॉरमेट्री के साथ ही छह रूम का गेस्ट हाउस भी प्रवास के लिए तैयार किया गया है। इसके अलावा सठियाना, सोनारीपुर, किशनपुर में भी रुकने का साधन है। हटों की बुकिंग ऑनलाइन हो रही है।
नए साल में वीआईपी लोगों के आने की संभावनाएं
दुधवा नेशनल पार्क में नए साल को लेकर वीआईपी लोगों के भी आने की संभावनाओं के चलते पार्क प्रशासन ने तैयारियां की हैं। बेहतर सुविधा देने के लिए गेस्ट हाउस और वीआईपी लोगों के रुकने के स्थान पर व्यवस्थाएं भी दुरुस्त की जा रही हैं।
पुलों की हो रही रंगाई-पुताई, सड़क की भी मरम्मत
दुधवा रोड पर पड़ने वाले नकउहा नाला व सुहेली नदी के किनारों की रंगाई-पुताई का कार्य भी किया जा रहा है। जबकि जहां पर रोड संकरी है उसको दुरुस्त किया जा रहा है। नकउहा नाले के पास बने सेल्फी प्वाइंट के किनारे ठीक किए जा रहे हैं।
ऐसे पहुंचे दुधवा नेशनल पार्क
दुधवा नेशनल पार्क पहुंचने के लिए लखनऊ से लखीमपुर होते हुए सीधे पलिया आया जा सकता है। इसके अलावा दूरदराज से आने वाले सैलानियों के लिए शाहजहांपुर से पलिया, लखीमपुर से पलिया, लखनऊ से पलिया की बसों की सुविधा भी उपलब्ध है। पलिया पहुंचने के बाद आसानी से दुधवा पहुंचा जा सकता है।
दुधवा में नए साल को लेकर आने वाले सैलानियों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए ही पार्क में आने की अनुमति दी जाएगी। हमेशा की तरह इस बार भी पर्यटन होगा हालांकि कोविड का असर भी दिखेगा।
- अनिल कुमार पटेल प्रभारी-डिप्टी डायरेक्टर दुधवा नेशनल पार्क