फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dudhwa officers Harassment

दुधवा अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप

Sun, 21 Jun 2015 11:46 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Sun, 21 Jun 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Dudhwa officers Harassment
आदिवासी थारू जनजाति क्षेत्र के ढखिया गांव में हुई वन ग्राम समितियों की बैठक में दुधवा नेशनल पार्क अधिकारियों और कर्मचारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया। बैठक में उत्पीड़न को तत्काल बंद करने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता संभावना इंस्टीट्यूट आफ पालटिक्स स्टडी लालपुर हिमांचल प्रदेश के आदिवासी समस्याओं के शोधकर्ता जुनैद ने की। बैठक को वनाधिकार कानून राज्य निगरानी समिति के पूर्व सदस्य एवं सूरमा गांव के प्रधान रामचंदर राना समेत तमाम वक्ताओं ने संबोधित कर दुधवा नेशनल पार्क अधिकारियों और कर्मचारियों पर आदिवासी जनजाति के उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वनाधिकार कानून के तहत मिली सुविधाओं को दिए जाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि आदिवासियों को जमीने जोतने पर पार्क प्रशासन नोटिस देर रहा जो जमीने उन्हीं की हैं। कहा कि यह जमीन उनका हक है और वह उसे लेकर रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे श्री जुनेद ने कहा कि यह उत्पीड़न बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा की कमी है और आदिवासियों को इस क्षेत्र में आगे बढ़ना होगा तभी आदिवासियों का विकास हो सकेगा। इसी इंस्टीट्यूट की निखिला ने भी अपने विचार रखे। बैठक में उत्पीड़न को बंद करने की मांग की गई और सूरमा प्रधान ने यहां 30 जून को प्रत्येक ग्राम वन समिति से 15 लोगों के सोनभद्र पहुंचने का भी आवाहन किया। बैठक को रामचंदर बंदर भरारी, जवाहर राना, राम बहादुर, प्रताप, मोलीराम, दिनेश कुमार, मोती, बालकराम, राम सिंह, चेतराम आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed