फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dudhwa National Park until January Housefull

दुधवा नेशनल पार्क पांच जनवरी तक हाउसफुल

Sun, 01 Jan 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Sun, 01 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dudhwa National Park until January Housefull
dudhwa - फोटो : amar ujala
शनिवार को सैलानियों से भरा रहा पार्क, नया साल मनाने पहुंच रहे सैलानी 
विज्ञापन

नए साल के लिए दुधवा नेशनल पार्क सेलीब्रेशन के लिए तैयार हो गया है। दुधवा नेशनल पार्क में पांच जनवरी तक सभी थारूहट और रेस्ट हाउसों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इसके अलावा शनिवार को भी दुधवा सैलानियों से भरा रहा तथा काफी संख्या में सैलानियों ने पार्क का भ्रमण किया। पार्क अधिकारियों के अनुसार नए साल में दुधवा पर्यटन के नए मुकाम हासिल करेगा। 
नया साल आ गया है। नए साल के लिए सैलानियों की आवाजाही भी बढ़ने लगी है। नए साल को सेलीब्रेट करने के लिए आम पर्यटकों के साथ ही वीआईपी और वीवीआईपी भी दुधवा नेशनल पार्क पहुंचने लगे हैं। नया साल दुधवा पार्क में मनाने के लिए सैलानियों ने थारू हट और रेस्ट हाउसों की एडवांस बुकिंग भी करा ली है। पांच जनवरी तक दुधवा नेशनल पार्क हाउसफुल हो गया है। ज्यादा संख्या में सैलानियों के होने से पार्क प्रशासन में खुशी दिखाई दे रही है। इस बावत दुधवा नेशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर महावीर कौजलगि ने बताया कि दुधवा पार्क में थारू हट और रेस्ट हाउसों की पांच जनवरी तक बुकिंग फुल हो गई है।  उन्होंने बताया कि नए साल में सभी हटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।  उम्मीद है कि नए साल में दुधवा नेशनल पार्क का पर्यटन मुकाम हासिल करेगा।  बताया कि सैलानी लगातार दुधवा के प्रति आकर्षित हो रहे हैं तथा आगे भी  ज्यादा से ज्यादा सैलानियों के आने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


वीआईपी के आने का सिलसिला जारी
दुधवा नेशनल पार्क में नया साल मनाने के लिए कई वीआईपी की आवाजाही भी बीते कई दिनों से लगी है। इसमें बीते दिन राजस्व परिषद के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने जहां दुधवा पार्क का भ्रमण किया था। वहीं शनिवार को सूचना आयुक्त भी दुधवा पार्क पहुंचे और पार्क का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडवांस बुकिंग होने से कुछ पर्यटक हुए मायूस
दुधवा पार्क में पांच जनवरी तक एडवांस बुकिंग से कुछ सैलानियों में मायूसी भी दिखाई दी। तमाम पर्यटक ऐसे रहे जिनको पार्क में बुकिंग नहीं मिल सकी। जिससे वह पलिया के महंगे होटलों में ठहरने को विवश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed