फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   dudhwa

नए साल के पहले दिन गुलजार रहा दुधवा नेशनल पार्क

Sat, 02 Jan 2021 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
dudhwa
दुधवा के जंगल का अलौलिक वातावरण देखने जाते सैलानी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। कोरोना काल की दहशत, भयंकर कोहरे और ठंड का प्रकोप भी नए साल का जश्न मनाने दुधवा पहुंचे सैलानियों का जोश कम नहीं कर सका। यहां शुक्रवार को सुबह से ही सैलानियों का तांता लगा रहा । सबसे ज्यादा क्षेत्रीय लोग यहां पहुंचे और उन्होंने पर्यटन परिसर में ही पिकनिक मनाकर नए साल का आनंद उठाया। इस दौरान कुछ लोगों ने जंगल का भ्रमण कर हिरन, गैंडे देखकर खुशी का इजहार किया। काफी संख्या में सैलानी जंगल का भ्रमण नहीं कर सके।
विज्ञापन

नये साल में यहां क्षेत्रीय लोगों के अलावा कानपुर, लखनऊ, मुंबई, शाहजहांपुर सहित कई महानगरों और शहरों से लोग पहुंचे। इसके चलते पर्यटन परिसर के बाहर बनी पार्किंग भी फुल नजर आई। दुधवा पहुंचीं पूनम श्रीवास्तव, कल्पना बिष्ट, दीपा सिंह, ममता सिंह, संतुष्टि बिष्ट, संस्कृति बिष्ट व सार्थक ने कहा-यहां का प्राकृतिक सौंदर्य लाजवाब है। लखीमपुर खीरी की काजल मिश्रा, आराध्या मिश्रा ने भी दुधवा घूमने के बाद खुशी का इजहार किया। यहां शाम तक सैकड़ों लोग पहुंचे जिसमें स्थानीय लोग अधिक थे।
विज्ञापन

-
थारू हट फुल तो होटलों में जमाया डेरा
दो जनवरी तक दुधवा के सभी थारूहट फुल हैं। ऐसे में बाहर से आने वाले सैलानी पलिया के होटलों में अपना डेरा जमाए हुए हैं और पर्यटन परिसर में ही घूमकर दुधवा के सुरम्य वातावरण का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सेल्फी प्वांइट पर लगी रही भीड़
सैलानियों की सबसे ज्यादा भीड़ नकउहा नाले के पास बने सेल्फी प्वाइंट पर रही। यहां सूरज की सीधी रोशनी पड़ती है। ऐसे में काफी संख्या में सैलानियों ने यहां सेल्फी ली। इसके अलावा पुल से मगरमच्छों का दीदार भी किया।

-
कोविड प्रोटोकॉल को लेकर सजग दिखा पार्क प्रशासन
पार्क में प्रवेश करने वाले सैलानियों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए पार्क प्रशासन के अलावा पुलिस भी मुस्तैद दिखी, मास्क लगाने के बाद ही सैलानियों को पार्क में प्रवेश दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed