फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   dudhwa

दुधवा टाइगर रिजर्व में मिला दुर्लभ प्रजाति का ‘ग्राउंड आर्किड’ का पौधा

Sun, 05 Jul 2020 08:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
dudhwa
दुधवा में मिला दुर्लभ प्रजाति का पौधा। - फोटो : LAKHIMPUR
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। दुधवा टाइगर रिजर्व टीम ने एक दुलर्भ प्रजाति का पौधा ‘ग्राउंड आर्किड’ खोजा है। इस पौधे के वनस्पतियों की सूची में अति संकटग्रस्त प्रजाति की वनस्पति के रूप में दर्ज किया गया है। यह अनोखा पौधा दुधवा, किशनपुर सेंक्चुरी और कतर्निया घाट (वन्यजीव विहार) के जंगलों के घास के मैदानों में मिला।
विज्ञापन

डीटीआर के एफडी संजय पाठक ने बताया कि दुधवा टाइगर रिजर्व के अलग-अलग क्षेत्रों में घास के मैदानों का अध्ययन करते समय एक दुर्लभ प्रजाति की वनस्पति नजर आई। इस दुर्लभ वनस्पति को आमतौर पर ग्राउंड आर्किड के नाम से जाना जाता है। इसका वानस्पतिक नाम यूलोफिया ऑब्ट्यूसा है,जो आर्किड की एक प्रजाति है, और आर्किडेसी परिवार की सदस्य है। इस दुर्लभ प्रजाति को दुनिया के विभिन्न देशों में संकटग्रस्त माना गया है। साथ ही संकटग्रस्त वनस्पतियों, जीव-जंतुओं के अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए सृजित सभा साइटिस ( कंवेंशन आन इंटरनेशनल ट्रेड) की अनुसूची-2 में शामिल किया गया है। यही नहीं आईयूसीएन की रेड डाटा लिस्ट में भी इसे अत्यंत संकटग्रस्त प्रजाति के तौर पर शामिल किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पर्यावरणीय विज्ञान एवं प्रबंधन विभाग उत्तर-दक्षिण विश्वविद्यालय ढाका (बांग्लादेश) के वनस्पति शास्त्री मोहम्मद शरीफ हुसैन सौरभ, वैकाल टील प्रोडक्शन, ढाका के रोनाल्ड हलदार और रायल बोटनेकिल गार्डन इंग्लैंड के आंद्रे शूटमैन ने अपने संयुक्त शोध पत्र में यह उल्लेख किया है कि यह वनस्पति बांग्लादेश में वर्ष 2008 और 2014 में देखी गई, लेकिन वहां इसके फूलों का रंग अलग था। यह एक ऐसी प्रजाति है कि जो मौसमी तौर पर जल प्लावित घास के मैदानों में उगती है। इस वनस्पति को देखे जाने के संबध में पुराने रिकार्ड में उत्तरी भारत एवं नेपाल में इसके पाए जाने का उल्लेख मिलता है। हालांकि मौजूदा समय में इसके भारत या नेपाल में पाए जाने के संबध में कोई विश्वसनीय प्रमाण उपलब्ध नहीं है। क्यू हरबेरियम इंग्लैंड में उपलब्ध नवीनतम संग्रह वर्ष 1902 का है। जो यह साबित करता है कि यह पौधा किसी दुर्लभ वानस्पतिक प्रजाति का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीटीआर के घास के मैदानों में इस वनस्पति के मिलने पर एफडी संजय पाठक ने फोन पर मोहम्मद शरीफ हुसैन सौरभ से जब बात की तो उन्होंने खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि इस दुर्लभ प्रजाति का रिकार्ड पिछले 100 साल से अधिक समय से देखने को नहीं मिला है। इसके फल के संबध में कोई रिकार्ड उपलब्ध नहीं है। जबकि स्थानीय लोग यह बताते हैं कि उन्होंने इस वनस्पति में फल लगते हुए देखा है।

डीटीआर के एफडी ने इस दुर्लभ वनस्पति के मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इस वनस्पति की खोज करने वाली टीम में डीटीआर के एफडी संजय पाठक, कतर्निया घाट फाउंडेशन के सदस्य फजलूर रहमान, विश्व प्रकृति निधि के समन्यवक डॉ मुदित गुप्ता और यश पाठक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed