{"_id":"5fa1a37c8ebc3e9b8d708468","slug":"dudhwa-jungal-lakhimpur-news-bly425728225","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधवा: सैलानियों की आमद जारी..पार्क को और बनाया जा रहा आकर्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुधवा: सैलानियों की आमद जारी..पार्क को और बनाया जा रहा आकर्षक
विज्ञापन
दुधवा के नकउहा नाले के किनारे धूप सेंकते मगरमच्छ।
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। एक नवंबर से शुरू हुए दुधवा नेशनल पार्क के पर्यटन सत्र के तीसरे दिन भी सैलानी पहुंचे। इधर, पार्क को आकर्षक बनाने के लिए लगातार कार्य चल रहा है।
एक नवंबर से दुधवा नेशनल पार्क के द्वार सैलानियों के लिए खोल दिए गए। उसी दिन से ही सैलानियों की आवाजाही भी शुरू हो गई थी। पहले दिन काफी संख्या में सैलानी पहुंचे। दूसरे दिन भी भीड़ रही और दो शिफ्टों में सैलानियों ने पार्क का भ्रमण किया। तीसरे दिन सैलानियों की संख्या कुछ कम रही। पार्क प्रशासन भी सैलानियों को बेहतर व्यवस्था देने का प्रयास कर रहा है। पार्क का और आकर्षक बनाया जा रहा है। पार्क जाने वाले रास्ते के किनारे क्यारियां बनाईं जा रही हैं जिनपर ईंट लगाकर उसकी पुताई की जा रही है। पार्किंग व्यवस्था में भी बेहतर की जा रही है।
इधर, नकउहा नाले पर धूप सेंक रहे मगरमच्छों को देखने का सैलानियों में काफी क्रेज रहा।
--
दुधवा रोड का किया जा रहा चौड़ीकरण
सुहेली तथा नकउहा नाले के बीच रोड काफी संकरी है जिसपर एक साथ दो वाहनों को निकलने में दिक्कत होती थीं। रोड तो बन गई है लेकिन जगह कम होने के कारण यहां जाम लगने का खतरा मंडराता था। इसके लिए अब रोड के दोनों तरफ खड़ंजानुमा ईंटें लगाकर उसपर मिट्टी डालकर रोड चौड़ी की जा रही है ताकि वाहन आसानी से ओवरटेक कर सकें और जाम का झाम न हो।
विज्ञापन
--
किशनपुर में तीसरे दिन लगी रही भीड़
किशनपुर में तीसरे दिन सैलानियों की खासी भीड़ लगी रही। सैलानियों ने जंगल का भ्रमण किया और बाजहसिंगा तथा अन्य वन्यजीवों के दीदार किए।
--
दो दिनों में लगभग 90 सैलानियों ने किया पार्क का भ्रमण
रविवार तथा सोमवार दो दिनों में लगभग 90 सैलानियों ने पार्क का भ्रमण किया। दोनों शिफ्टों में सैलानी जिप्सियों से पार्क का भ्रमण करने पहुंचे। कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए सैलानियों को पार्क का भ्रमण कराया गया।