फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dudhwa is the new hideout of the tiger that spread terror in Lucknow

Lakhimpur Kheri: लखनऊ में आतंक फैलाने वाले बाघ का नया ठिकाना दुधवा, पिंजड़ा खुलते ही लगाई छलांग; Video

Fri, 07 Mar 2025 04:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 07 Mar 2025 04:17 PM IST
सार

लखनऊ के रहमानखेड़ा में आतंक फैलाने वाले बाघ को जंगल में छोड़ दिया गया। बृहस्पतिवार को वन विभाग लखनऊ की टीम उसे लेकर दुधवा पहुंची और साउथ सोनारीपुर रेंज के जंगल में बाघ को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
Dudhwa is the new hideout of the tiger that spread terror in Lucknow
दुधवा में छूटने के बाद जंगल में भागता बाघ। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

लखनऊ के रहमानखेड़ा में करीब 90 दिनों बाद पकड़े गए बाघ का नया ठिकाना दुधवा नेशनल पार्क है। इस बाघ को लखनऊ से लाकर यहां दुधवा की सोनारीपुर रेंज में छोड़ा गया है। बाघ दहाड़ते हुए जंगल में चला गया। इसकी उम्र तीन-चार साल आंकी गई है।

विज्ञापन


यह बाघ जंगल से भटक कर सीतापुर होते हुए लखनऊ के रहमानखेड़ा इलाके में पहुंच गया था। वहां पर इसे देखे जाने के बाद उसको पकड़ने का अभियान शुरू किया गया था। करीब तीन महीने से यह अभियान चल रहा था। तीन माह के अथक प्रयास के बाद दो दिन पहले बाघ को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया था। इसके बाद उसकी जांच की गई तो बाघ पूरी तौर पर सेहतमंद पाया गया था। जिसके बाद उसे दुधवा नेशनल पार्क के जंगल में छोड़ने की सहमति बनी थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को वन विभाग लखनऊ की टीम उसे लेकर दुधवा पहुंची और साउथ सोनारीपुर रेंज के जंगल में बाघ को छोड़ दिया गया। जंगल में जैसे ही पिजड़े का गेट खोला गया वैसे ही बाघ छलांग मारकर भाग निकला। देखते ही देखते जंगल में गुम हो गया। इस बारे में एफडी डॉ. एच राजामोहन ने बताया कि नर बाघ है, जिसकी उम्र भी तीन से चार साल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed