{"_id":"56f7ea934f1c1b9e3ff14e67","slug":"dudhwa-is-buzzing-with-tourists","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों से गुलजार हुअा दुधवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों से गुलजार हुअा दुधवा
ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
गुलजार दुधवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तो भर गए दुधवा नेशनल पार्क के जख्म
संडे को भी भारी तादाद में उमड़े सैलानी, कई दिनों से है फुल
आगे भी यही हालात, पार्क प्रशासन गदगद
दुधवा नेशनल पार्क के लंबे आंदोलन और हड़ताल से लगे जख्म अब भरते दिख रहे हैं। संडे को भी दुधवा नेशनल पार्क सैलानियों से फुल रहा और लोगों ने जमकर मस्ती की। लंबी बंदी के चलते लग रहा था कि दुधवा की ख्याति अब धूमिल पड़ गई लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यहां सैलानियों की भारी आमद हुई है जिससे पार्क गुलजार हो गया है। पर्यटकों से भारी राजस्व की प्राप्ति हो रही है। इससे पार्क प्रशासन गदगद नजर आ रहा है।
गौरतलब है कि पार्क कर्मियों ने डीएम पर आरोप लगाकर हड़ताल कर दी थी जो करीब एक माह 10 दिन तक चली और इसमें दुधवा का पर्यटन पूरी तरह से ठप रहा। इस आंदोलन के चलते सैलानियों में दुधवा ख्याति कम होती गई और उन्होंने यहां आना बंद कर दिया। किसी तरह कर्मी माने और हड़ताल खत्म हुई, लेकिन शुरुआती दौर देख कर लगा कि अब यहां का पर्यटन जल्द पटरी पर नहीं आएगा। पर हुआ इसके विपरीत यहां सैलानियों का तांता लग गया और भारी भीड़ उमड़ी। यह हालात कई दिनों से बने हुए हैं और इसके चलते यहां रहने को कोई जगह खाली नहीं रह गई है। बताया जा रहा है कि आने वाले कई दिनों तक यही हालात रहेंगे। स्कूलों की छुटटियों, होली के अवकाश के चलते यह तांता लगना तय माना जा रहा है। हाउस फुल होने के कारण जो सैलानी यहां रुक नहीं पा रहे वह सिर्फ जंगल भ्रमण कर रहेे हैं लेकिन उनके अंदर मायूसी जरूर है। वाहनों की भी कमी पड़ जा रही है। लखनऊ, शाहजहांपुर, दिल्ली, मुबंई आदि महानगरों से सैलानी यहां आए हैं। जिससे कैंटीन में भी रौनक बढ़ गई है कैंटीन संचालक के मुताबिक घाटा पूरा होने की उम्मीद है। इससे पार्क प्रशासन भी गदगद है।
विदेशी सैलानी भी पहुंच रहे हैं
दुधवा में भारतीय ही नहीं विदेेशी सैलानी भी आने लगे हैं। शनिवार को स्वीडन से दो सैलानी यहां आए। उनके मुताबिक उन्होंने दुधवा का खूब नाम सुन रखा है और यहां के जंगल का दीदार करना चाहते हैं।