फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dudhwa gates will be closed for tourists from 15th

Lakhimpur Kheri News: 15 से सैलानियों के लिए बंद कर दिए जाएंगे दुधवा के द्वार

Tue, 10 Jun 2025 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 10 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Dudhwa gates will be closed for tourists from 15th
दुधवा नेशनल पार्क का मुख्य द्वार। स्रोत- वन विभाग।
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। दुधवा नेशनल पार्क के द्वार 15 जून से सैलानियों के लिए बंद कर दिए जाएंगे। यह जानकारी दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी डॉ. एच राजामोहन ने दी है। हालांक, पिछले साल पर्यटन सत्र को बढ़ाकर 25 जून तक किया गया था।
विज्ञापन

दुधवा के द्वार बंद होने में अब मात्र चार दिन शेष रह गए हैं। इसके बाद दुधवा के द्वार नवंबर में ही खोले जाएंगे। दुधवा नेशनल पार्क का किशनपुर अभयारण्य बाघों की साइटिंग के मामले में पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां लगातार बाघों का दीदार सैलानियों को होता है।
विज्ञापन

जंगल में कुलाचे भरते हिरन और झादीताल में कलरव करते रंग-बिरंगे प्रवासी परिंदों को देख सैलानी मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। दुधवा की रानी कही जाने वाली बेलडंडा की बाघिन को देख सैलानियों की बांछें खिल जाती हैं। दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी डॉक्टर एच राजामोहन ने बताया कि प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव अनुराधा वेमुरी के निर्देश पर वर्षाकाल की अग्रिम संभावनाओं के दृष्टिगति इस वर्ष दुधवा का पर्यटन सत्र 15 जून से बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed