{"_id":"635d77bae7df703ed60f718e","slug":"dudhawa-jungal-lakhimpur-news-bly5022114112","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधवा : बफर जोन के प्राकृतिक सौंदर्य का भी आनंद ले सकेंगे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुधवा : बफर जोन के प्राकृतिक सौंदर्य का भी आनंद ले सकेंगे सैलानी
विज्ञापन
दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन जंगल
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व के 15 नवंबर से शुरू होने वाले पर्यटन सत्र में सैलानियों को जंगल भ्रमण के लिए बड़ा दायरा मिल सकेगा। दुधवा टाइगर रिजर्व नए पर्यटन सत्र से बफर जोन में तीन टूरिस्ट सर्किट शुरू करने जा रहा है। इससे सैलानी डीटीआर बफर जोन के प्राकृतिक सौंदर्य के साथ दुर्लभ वन्यजीवों और रंगबिरंगे प्रवासी परिंदों का दीदार कर सकेेंगे। दुधवा का बफर जोन जैव और वानस्पतिक विविधता से काफी समृद्घ है।
दुधवा टाइगर रिजर्व की मैलानी और भीरा रेंज के में साल सागौन के घने जंगल होने के साथ साथ बड़े बड़े ग्रास लैंड और वेटलैंड हैं। इसके चलते यहां हिरनों की पांच प्रजातियां, बारहसिंघा, चीतल, पाढ़ा, काकड़, सांभर बहुतायत से पाई जाती हैं। बाघों के लिए पर्याप्त भोजन उपलब्ध होने से यहां बाघों की आबादी में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यहां बाघों की संख्या इतनी ज्यादा है कि उन्हें गन्ने के खेतों में भी अपनी टेरीटरी बनानी पड़ रही है। इसके अलावा यहां तेंदुआ भालू और जंगली हाथी, स्याही और फिसिंग कैट समेत अनेक दुर्लभ जीव भी हैं जिन्हें दुधवा आने वाले सैलानी जंगल में स्वच्छंद विचरण करते देखने का आनंद उठा सकेंगे।
मैलानी रेंज के महुरेना बीट में स्थित नगरिया झील पूरे साल रंग बिरंगे परिंदों से भरी रहती है। सर्दियों के मौसम में ठंडे देशों से हजारों की संख्या में मेहमान पक्षी आकर चार महीने तक यहां प्रवास करते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में पक्षी प्रेमी यहां आकर पक्षियों की गतिविधियों और उनके रहन-सहन का अध्ययन करते हैं। सर्दियों के मौसम में नगरिया झील सैलानियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी। यहां वाचटावर भी पहले से बने हैं।
विज्ञापन
इन तीन टूरिस्ट सर्किट पर बफर जोन के प्राकृतिक सौंदर्य निहारेंगे सैलानी
दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन में तीन टूरिस्ट सर्किट बनाए गए हैं। यहां सैलानियों के लिए छह जिप्सी चलाए जाने की योजना है। पहला सर्किट भीरा रेंज के चक बैरियर से शुरू होकर गुदरिया चौराहा, मैलानी रेंज के बांकेगंज, कुकरा रोड से रपटापुल तक फिर हीरापुर कुआं से चक बीट होते हुए चक बैरियर पर खत्म होगा। दूसरा टूरिस्ट सर्किट मैलानी रेंज भरिगवां नर्सरी से शुरू होकर महुरेना गेस्ट हाउस नगरिया, रामानंदी पुल से होकर फिर भरिगवां में खत्म होगा। तीसरा टूरिस्ट सर्किट जटपुरा बीट में रामानंदी पुल से शुरू होकर खंजनपुर, कुकरा, पहाड़पुर, पहाड़नगर होते हुए हरदुआ नाले तक होगा। सर्किट के रास्ते में वन्यजीवों की बाहुल्यता है।
‘दुधवा टाइगर रिजर्व के 15 नवंबर से शुरू हाने वाले पर्यटन सत्र में सैलानी दुधवा टाइगर रिजर्व कोर जोन के अलावा बफर जोन के भीरा और भीरा रेंज जंगल के प्राकृतिक सौंदर्य और दुर्लभ वन्यजीवों, रंग-बिरंगे परिंदों को देखने का आनंद उठा सकेंगे। इसके लिए बफर जोन में तीन टूरिस्ट सर्किट बनाए गए हैं। सैलानियों को भ्रमण कराने के लिए जिप्सी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।’
- संजय पाठक, फील्ड डायरेक्टर, दुधवा टाइगर रिजर्व