फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   dudhawa jungal

दुधवा में 20 दिन में बढ़ गए 117 गिद्ध

Sun, 17 Jan 2021 06:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
dudhawa jungal
लखीमपुर खीरी में गणना के दौरान धौरहरा रेंज में दिखा गिद्धों का झुंड। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। गिद्धों की दो दिवसीय गणना में दुधवा टाइगर रिजर्व के दो प्रभागों में 299 गिद्ध दिखाई दिए हैं, जबकि इसमें कतर्निया घाट (वन्यजीव प्रभाग) में मिले गिद्धों की संख्या को शामिल नहीं किया गया है। दुधवा टाइगर रिजर्व के दुधवा नेशनल पार्क, किशनपुर सेंक्चुरी और बफरजोन में महज 20 दिन पहले हुई गणना की अपेक्षा 117 गिद्धों की बढ़ोतरी हुई है। गणना के यह परिणाम राज्य जैव विविधता बोर्ड भेजे गए हैं। जहां गिद्धों के विवरण का मानचित्र तैयार होगा।
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट आफ वाइल्ड लाइफ साइंसेस और राज्य जैव विविधता बोर्ड के संयुक्त सौजन्य से अमिता कनौजिया के निर्देशन में प्रदेश के सभी जिलों में गिद्धों की गणना कराई गई। गुरुवार और शुक्रवार को हुई इस गणना में दुधवा नेशनल पार्क में 104 और बफरजोन में 195 गिद्ध दिखाई दिए। जबकि 20 दिन पहले दिसंबर माह में दुधवा नेशनल पार्क और किशनपुर सेंक्चुरी में 94 और बफरजोन में 53 गिद्ध दिखाई दिए थे। इन 20 दिनों में 117 गिद्धों की बढ़ोतरी से प्रर्यावरण प्रेमी काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

-
बफरजोन की धौरहरा रेंज में दिखे 102 गिद्ध
राज्य जैव विविधता बोर्ड के सौजन्य से दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की धौरहरा रेंज में सबसे अधिक 102 गिद्ध दिखाई दिए। जबकि मैलानी, भीरा, उत्तर निघासन और पलिया रेंज में दो दिन कराई गई गणना में एक भी गिद्ध नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
लखनऊ विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट आफ वाइल्ड लाइफ साइंसेस और राज्य जैव विविधता बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में दुधवा टाइगर रिजर्व के दो प्रभागों दुधवा नेशनल पार्क और बफरजोन की नौ-नौ रेंजों में दो दिवसीय गिद्धों की गणना में कुल 299 गिद्ध दिखाई पड़े हैं। इसकी सूचना राज्य जैव विविधता बोर्ड भेज को दी गई है।
- डॉ अनिल कुमार पटेल, उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व, बफरजोन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed