{"_id":"5fe4e5ea8ebc3e3b5d78d3e4","slug":"dudhawa-jungal-lakhimpur-news-bly4313763147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलानी खुद आने के लिए हों उत्सुक.. ऐसा बनाएं दुधवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैलानी खुद आने के लिए हों उत्सुक.. ऐसा बनाएं दुधवा
विज्ञापन
दुधवा के जागीर हाल में अधिकारियों के साथ बैठक करते मंत्री सिद्धार्थनाथ। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। अपने दो दिवसीय दौरे पर दुधवा नेशनल पार्क पहुंचे खादी, ग्रामोद्योग एवं निर्यात मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बुधवार को पार्क का भ्रमण करने के बाद शाम को जागीर लॉज में डीएम व पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने दुधवा को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दुधवा को ऐसा बनाएं कि सैलानी खुद ही इसकी ओर आने के लिए आकर्षित हों।
बुधवार की देर शाम प्रदेश के काबीना मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह पलिया पहुंचे, जहां डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने उनका स्वागत किया। इस दौरान शाम को ही उन्होंने पार्क के जंगल का भ्रमण किया। इसके बाद देर शाम जागीर लॉज में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि दुधवा राष्ट्रीय उद्यान प्रदेश का इकलौता राष्ट्रीय उद्यान है, यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। दुधवा टाइगर रिजर्व को ऐसी व्यवस्थाओं से लैस किया जाना चाहिए कि सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र बन जाए। डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह ने दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी दी और कहा कि दुधवा को पर्यटन के लिहाज से विकसित किए जाने की जरूरत है, इससे न केवल दुधवा का विकास होगा बल्कि यहां बसने वाली थारू जनजाति समुदाय की आजीविका को भी पंख लग सकेंगे। बैठक में डीडी बफर जोन व प्रभारी डीडी डॉ अनिल कुमार पटेल ने भी दुधवा की ब्रांडिंग एवं पर्यटन के लिहाज से उसे विकसित किए जाने पर जोर दिया। बैठक में डीएम व डीडी के अलावा एसडीएम पलिया डॉ अमरेश कुमार सिंह, सहायक निदेशक सूचना रत्नेश चंद्र समेत वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
क्षेत्र में नए स्पॉट विकसित करने की आवश्यकता
मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि दुधवा एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में नए स्पॉट विकसित करने की जरूरत है। जिससे सैलानियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
जंगल का किया भ्रमण लेकिन नहीं हो सके बाघ के दीदार
मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बुधवार को शाम की शिफ्ट में ही जंगल का भ्रमण किया लेकिन उनको बाघ के दीदार नहीं हो सके। हालांकि उनको अन्य वन्य जीव जरूर दिखाई दिए, जिन्हें देखकर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की।