फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   dudhawa jungal

दुधवा डीडी के खिलाफ वार्डन ने मोर्चा खोला

Fri, 06 Mar 2020 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
dudhawa jungal
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। दुधवा नेशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर (डीडी) मनोज कुमार सोनकर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए वार्डन शशिकांत अमरेश ने अभद्र व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। प्रमुख और मुख्य वन संरक्षक के अलावा एफडी को भेजे पत्र में तबादले की मांग की है। उधर, डीडी ने सभी आरोपों को खारिज किया है।
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क के वार्डन शशिकांत अमरेश का विभागीय अफसरों को भेजे गए पत्र में आरोप है कि डीडी अज्ञात कारणों से प्रभाग के अधिकतर कर्मचारियों, दैनिक वेतन भोगी कर्मियों से अभद्र व्यवहार करते हैं। अपने साथ राजकीय रिवाल्वर और चाकू रखते हैं, साथ ही फील्ड स्टाफ को मारने की धमकी देते हैं। आरोप है कि बनकटी और भैरमपुर बेलरायां स्टाफ को उनके सामने ही गोली मारने की धमकी डीडी दे चुके हैं। स्टाफ में डीडी ने कार्रवाई का इतना भय बैठा दिया है कि वह जंगल की सुरक्षा कम कर पाता है और नौकरी सुरक्षित रखने में ऊर्जा ज्यादा खर्च करता है। कहा कि डीडी के कार्यकाल में अवैध कटान के मामले भी काफी आए हैं जिसकी पुष्टि प्रभागीय एच-1 से भी हो सकती है। फायर सीजर में अग्नि दुर्घटनाओं की आशंका के बाद भी अग्नि नियंत्रण ब्लोअर आवंटन के बाद उसके लिए ईंधन उपलब्ध नहीं कराया गया है और न ही स्टाफ को प्रशिक्षण ही दिया गया है। पत्र में डीडी पर आरोप है कि दो मार्च को कहीं से पटाखे की आवाज आई तो डीडी ने पुलिस को फोन कर उल्टा उन्हें पकड़वाने के लिए पुलिस भेजकर नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। वार्डन ने द्वेष भावना से कार्यक्षेत्र के बाहर ड्यूटी लगाने की भी आरोप लगाया है। पत्र में वार्डन का कहना है कि अभद्र व्यवहार, झूठा फंसाने की आशंका के चलते उनका डीडी के साथ कार्य करना संभव नहीं है। जिसके चलते तबादला किसी अन्य प्रभाग में किया जाए। यहां बता दें कि डीडी की कार्यशैली को लेकर दुधवा के कर्मचारी भी तीन बार मोर्चा खोल चुके हैं तो इस संबंध में विधायक रोमी साहनी भी मुख्यमंत्री और वन अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन

विभागीय उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है, डीडी लगातार अभद्रता कर रहे हैं। दो मार्च को पुलिस को गोली चलने की झूठी सूचना देकर मेरे घर पर ही पुलिस भेजकर मुझे परेशान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शशिकांत अमरेश, वार्डन दुधवा
मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप सरासर गलत हैं, मैं सबसे इज्जत से बात करता हूं। दो मार्च को जो गोली चलने की बात मैंने पुलिस से कही थी वह सही है और इसकी पुष्टि अकाउंटेंट व चौकीदार ने भी की है, यह पुलिस का मामला है और वह जांच कर रही है।
-मनोज कुमार सोनकर, डिप्टी डायरेक्टर, दुधवा नेशनल पार्क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed