फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   dudhawa jungal

सैलानियों को कराया गया जंगल का भ्रमण, दिखी खुशी

Tue, 07 Jan 2020 10:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
dudhawa jungal
दुधवा का जंगल भ्रमण कर
विज्ञापन

खिल उठे सैलानियां के चेहरे
रास्ते खराब होने के कारण तीन दिनों से बंद था जंगल भ्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। दुधवा नेशनल पार्क का जंगल भ्रमण करके सैलानियों के चेहरे खिल उठे। यहां आने वाले सैलानी बीते तीन दिनों से रास्ते खराब होने के कारण भ्रमण की अनुमति न मिलने से मायूस थे। इस दौरान उन्हें केवल किशनपुर में ही जंगल भ्रमण की अनुमति दी गई थी। मंगलवार को बारिश न होने के बाद पार्क प्रशासन ने कुछ रास्तों पर जंगल भ्रमण शुरू करा दिया।

दुधवा नेशनल पार्क के जंगल में रास्ते कच्चे हैं। हल्की सी बारिश होने पर यह खराब हो जाते हैं। जिससे इनपर वाहन चलने योग्य नहीं रहते। कहीं-कहीं मिट्टी ज्यादा होने के कारण वाहनों के धंसने की आशंका रहती है। इन सब बातों को देखते हुए बारिश के दौरान पार्क में जंगल भ्रमण रोक दिया जाता है। बीते तीन दिनों से बारिश के कारण ही पार्क प्रशासन ने सैलानियों के जंगल भ्रमण पर रोक लगाई थी। जिस कारण दुधवा पहुंचने वाले सैलानी परेशान थे। मंगलवार को सुबह हल्की बूंदबादी तो जरूर हुई लेकिन बारिश न होने के कारण पार्क प्रशासन ने जंगल भ्रमण जाने के रास्तों को सैलानियों के लिए खोल दिया। हालांकि इनमें कौवाघाट सहित कुछ ही रास्ते थे जिनपर सैलानियों को जंगल भ्रमण कराया गया, क्योंकि इन रास्तों पर कम कीचड़ था। भ्रमण की अनुमति मिलने से सैलानियों की खुशी का ठिकाना न रहा। दो शिफ्टों में सैलानियों को जंगल भ्रमण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed