फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   dudhawa jungal

दूसरे चरण में भी बाघ-तेंदुए मिले स्वस्थ,किसी में अस्वाभाविक लक्षण नहीं

Tue, 05 May 2020 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
dudhawa jungal
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। कोरोना संक्रमण से बाघ और तेंदुओं को बचाने के लिए राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की गाइड लाइन के अनुसार की जा रही निगरानी में लगाए गए कैमरों की अब तक दो बार वीडियो फुटेज देखी जा चुकी है। दोनों ही बार दुधवा के सभी बाघ / तेंदुओं में किसी प्रकार के अस्वाभाविक लक्षण नहीं दिखाई पड़े हैं। इससे दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर ने सभी बाघों और तेंदुओं के पूरी तरह स्वस्थ होने का दावा किया है।
विज्ञापन

पिछले महीने अमेरिका के ब्रांक्स जू में बाघिन के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद एनटीसीए ने देश भर के चिड़ियाघरों और टाइगर रिजर्व में अलर्ट जारी किया था। साथ ही एक गाइड लाइन जारी करते हुए बाघों और तेंदुओं की गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण करने के निर्देश दिया था। जिसके तहत दुधवा टाइगर रिजर्व के बाघ बाहुल्य क्षेत्रों में वीडियो मोड पर करीब 100 कैमरे लगाए गए थे। पहले चरण में करीब 15 दिन पहले पशु चिकित्सकों, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के विशेषज्ञ जीव वैज्ञानिकों और अफसरों ने सभी वीडियो फुटेज का बारीकी से अध्ययन किया था। वीडियो कैमरे से अपलोड किए गए डाटा में बाघों और तेंदुओं में आमतौर से कोरोना संक्रमण के संभावित लक्षण नहीं पाए गए थे। इसी कड़ी के दूसरे चरण में पिछले तीन दिनों से वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है इसमें भी किसी प्रकार के कोई संभावित लक्षण नहीं मिले हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दुधवा के बाघों और तेंदुओं के अलावा अन्य वन्यजीवों को कोई खतरा नहीं है। साथ ही दुधवा के वन्यजीवों को इंसानों से दूर रखने के लिए जंगल से गुजरने वाले रास्तों पर लॉकडाउन में ढिलाई के बावजूद कड़ाई से प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन

--
बाघों और तेंदुओं की गतिविधियों की निगरानी के लिए दुधवा टाइगर रिजर्व में लगाए गए कैमरों के दो बार वीडियो फुटेज देखे जा चुके हैं। जिनके आधार पर कहा जा सकता है कि यहां के बाघ और तेंदुए पूरी तरह स्वस्थ हैं। बावजूद इसके एहतियातन सावधानी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय पाठक, फील्ड डायरेक्टर, दुधवा टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed