{"_id":"57d561eb4f1c1ba83031cc93","slug":"du-on-success-in-celebration-steeped-abvp","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में मिली सफलता पर जश्न में डूबी एबीवीपी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू में मिली सफलता पर जश्न में डूबी एबीवीपी
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 11 Sep 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
जश्न
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में तीन पदों पर सफलता मिलने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला इकाई ने कार्यालय पर जश्न मनाया और मिठाई बांटी।
परिषद के जिला संयोजक अपूर्वम मिश्रा ने बताया कि एबीवीपी हमेशा छात्र हितों के लिए संघर्षरत रहा है। आज उसी का परिणाम है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के चुनाव में तीन पदों पर एबीवीपी को सफलता मिली है। वहीं, नगर महामंत्री लक्ष्य अग्रवाल ने कहा कि यह चुनाव परिणाम देश में राष्ट्रवाद के प्रति छात्रों के समर्थन को जाहिर करते हैं। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने पटाखे दागे और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर खुशी व्यक्त की। इस मौके पर अमन पांडिया, शुुुभम मिश्रा, सर्वेश तिवारी, आदित्य तिवारी, आलोक मिश्रा, अनमोल अवस्थी, अभिषेक शुक्ला, आकाश अवस्थी सहित कई लोग मौजूद रहे।