{"_id":"5788f4a94f1c1b1b08140348","slug":"dsp-ssb-given-training-apprentices","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी ने दिया डीएसपी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी ने दिया डीएसपी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
training
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 22 सदस्यीय डीएसपी प्रशिक्षु अधिकारी दल पहुंचा
- नए प्रशिक्षुओं में चार महिला प्रशिक्षु भी हैं शामिल
भारत-नेपाल सीमा के भ्रमण पर उत्तर प्रदेश पुलिस का 22 सदस्यीय डीएसपी प्रशिक्षु अधिकारी मुरादाबाद पुलिस एकेडमी से एसएसबी सेक्टर मुख्यालय गढ़ी रोड लखीमपुर पहुंचा। इस 22 सदस्यीय नए प्रशिक्षुओं में चार महिला प्रशिक्षु भी शामिल हैं। यहां पहुंचने पर एसएसबी अधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इन प्रशिक्षुओं को सेक्टर मुख्यालय के सभी शाखाओं और उनके कार्यकलापों से अवगत कराया गया।
इस मौके पर प्रशिक्षुओं की बैठक डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी ने ली। डीआईजी ने एसएसबी के बारे में विस्तार से बताया। भारत-नेपाल और भारत भूटान सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण कार्य में एसएसबी और अन्य अर्धसैनिक बलों की भूमिका की जानकारी दी। कार्मिक अधिकारी एसके शर्मा ने प्रशिक्षुओं को पावर प्वाइंट के माध्यम से एसएसबी के क्रियाकलापों और प्रशिक्षण की जानकारी दी। संचालन कार्मिक अधिकारी राजेंद्र कुमार ने किया।
बैठक में एसपी अखिलेश चौरसिया सीमा पर एसएसबी की गतिविधियों की जानकारी दी। इस मौके पर तृतीय वाहिनी के कमांडेट मुकेश कुमार, क्षेत्र संगठक एसके सारंगी, पशु चिकित्साधिकारी चंदन तालुकदार, अधिशासी अभियंता प्रवीण गोस्वामी, अनुभाग अधिकारी एल सुरेश सिंह और सहायक कमांडेट जगदीश सिंह मौजूद रहे।