{"_id":"689e1d7010429b9f9f04b91c","slug":"drp-of-the-horticulture-department-deceived-the-entrepreneur-and-committed-fraud-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-153260-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: उद्यमी को झांसे में लेकर उद्यान विभाग के डीआरपी ने की हेराफेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: उद्यमी को झांसे में लेकर उद्यान विभाग के डीआरपी ने की हेराफेरी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला उद्यान विभाग में तैनात डिस्ट्रिक्ट रिर्सोस पर्सन (डीआरपी) ने अपनी फर्म पर उद्यमी को मशीन दिलाने के नाम पर हेराफेरी कर दी। उद्यमी की शिकायत पर विभाग की जांच में उक्त डीआरपी दोषी पाया गया, जिस पर उसकी फर्म को ब्लैक लिस्ट करते हुए उसे बर्खास्त कर दिया गया। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि डीआरपी की फर्म को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है।
आदर्श नगर निवासी विमल वर्मा ने आईजीआरएस के माध्यम से जिला उद्यान विभाग में तैनात डीआरपी सुरजीत सिंह की मशीनरी दिलाने के नाम पर हेरफेर करने की शिकायत की। इस पर मामले की जांच वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक अनिल कुमार सौंपी गई। उन्होंने जांच में मौके पर जाकर जब मशीनरी का निरीक्षण किया गया तो पुलवाइजर मशीन, हैमर मशीन, कैटलफीड मशीन, वाप कटर सभी 10 एचपी का कुटेशन लगाकर भुगतान करा लिया गया, जबकि मौके पर पांच एचपी की ही मिली।
वहीं इन्वर्टर 25 केवीए की जगह 10 केवीए हाइब्रिड। मिक्शर मशीन भी 200 किलोवॉट की जगह 100 किलोवॉट का आपूर्ति किया गया, जबकि मौके पर 50 किलोवॉट ही पाया गया। वहीं वेजीटेबल कटर और पिलर मशीन एक नग का कुटेशन बनवाया गया। इसी तरह करीब 18 सामग्री में हेरफेर देखने को मिला। इसमें कई ऐसी मशीनरी उद्यमी को दी ही नहीं गई।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने बताया कि विभाग में तैनात डीआरपी सुरजीत सिंह ने उसे झांसे में ले लिया और खुद की गणपति उद्योग एंड जनरल सप्लायर फर्म, 367, महाराज नगर के नाम से दिलाने के नाम पर हेराफेरी की। विभाग ने मौके पर जाकर मामले की जांच की तो घपले की पोल खुल गई। इस पर विभाग ने उक्त फर्म को ब्लैक लिस्ट करते हुए डीआरपी सुरजीत सिंह को बर्खास्त कर दिया।
मामले की जांच की गई थी, जिसमें डीआरपी दोषी पाया गया है। इस पर उसकी फर्म को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है, जबकि बर्खास्त करने के लिए निदेशालय को संस्तुति की गई है।- मृत्युंजय सिंह, जिला उद्यान अधिकारी