फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Drought-like conditions being created due to indifference of weather

मौसम की बेरुखी से बन रहे सूखे जैसे हालात

Mon, 11 Jul 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Drought-like conditions being created due to indifference of weather
धूप में छता लगाकर जातीं महिलाएं।
मौसम विभाग ने अब फिर बताए दो दिन बाद बारिश के आसार
विज्ञापन

अब तक छलावा साबित हुए हैं मौसम विभाग के सभी अनुमान
लखीमपुर खीरी। जनपद में इस वर्ष मानसून सीजन में बारिश औसत से कम हुई है। इस कारण सूखे जैसे हालात बन रहे हैं। बारिश नहीं होने से तापमान में वृद्घि हो रही है। वहीं मौसम विभाग के अनुमान अब तक छलावा साबित हुए हैं। मौसम विभाग ने अब दो दिन बाद यानी बुधवार को बादल छाने के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।
जुलाई का पहला पखवाड़ा बीतने में चार दिन शेष हैं और अभी बारिश होने के आसार भी नजर नहीं आ रहे हैं। इससे फसलों पर विपरीत असर पड़ रहा है। गन्ने की पत्तियां सूखने लगी हैं, जिससे गन्ना विभाग ने किसानों को तुरंत सिंचाई करने के लिए उनके मोबाइल पर एडवाइजरी जारी की है, जबकि धान की रोपाई पिछड़ती जा रही है, जिसका असर धान के उत्पादन पर पड़ेगा।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि मंगलवार की शाम से मौसम में बदलाव आने के साथ बादल छाने की उम्मीद है, जिसके बाद बुधवार को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। दूसरे पखवाड़े में 19 जुलाई से मानसून पूरी तरह सक्रिय होगा, जिससे चार-पांच दिनों तक लगातार बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चलें कि जनपद में 29 जून 2022 को 5.61 मिलीमीटर बारिश हुई थी, जिसके बाद एक-दो बार कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। आसमान साफ रहने से तेज चटख धूप निकल रही है, जिससे बाहर निकलने वालों को चटख धूप से बचने के लिए गमछा और छाते का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed