{"_id":"57138cc24f1c1b912110fbf1","slug":"drought-facing-the-country-he-is-busy-with-overseas-trips","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखे से जूझ रहा देश, मोदी विदेशी दौरों में व्यस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखे से जूझ रहा देश, मोदी विदेशी दौरों में व्यस्त
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 17 Apr 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
आप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आप विधायक ने सपा बसपा और भाजपा पर साधा निशाना
लातूर ही नहीं बुंदेलखंड सहित देश के अन्य क्षेत्र सूखे से जूझ रहे हैं। आम से लेकर खास सूखा पीड़ितों की मदद कर रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिटेन की महारानी के साथ तस्वीरें खिंचवाने में व्यस्त हैं। यह बात आम आदमी पार्टी की दिल्ली चांदनी चौक की विधायक अलका लांबा ने यहां विलोबी मेमोरियल हाल में आप के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
दिल्ली में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है जनता को फ्री पानी दिया जा रहा है। दिल्ली सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य के नाम पर बड़ा बजट पास किया है। दिल्ली में एक हजार मोहल्ला क्लीनिक खोले गए हैं लोगों को उनके घर के दरवाजे पर चिकित्सा मिल रही है। यूपी में पढ़े लिखे लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। मायावती मुख्यमंत्री बनती हैं तभी उन्हें यूपी अच्छा लगता है जब सीएम नहीं रहती हैं तो यूपी में रहना भी अच्छा नहीं लगता। उन्हें विपक्ष में बैठक कर किसानों के लिए संघर्ष करना चाहिए था। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी को उत्तर प्रदेेश से इतना समर्थन मिला लेकिन क्या वे कभी किसानों के बीच दिखे। उन्होंने कहा आप में परिवार वाद नहीं है। यूपी में चुनाव कौन लड़ेगा यहां का किसान और युवा तय करेगा। भाजपा ने ऐसे शख्श को पार्टी का प्रदेेश अध्यक्ष बनाया है जिस पर कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। जेएनयू में भारत माता की जय कहने वाले कन्हैया कुमार को जेल में डाल दिया गया जबकि भाजपा के लोग ही देश विरोधी नारे लगा रहे थे। कश्मीर में भारत माता की जय बोलने वालों पर लाठियां बरसाईं जा रही हैं जबकि वहां बीजेपी गठबंधन में शामिल है। उन्होंने आप कार्यकर्ताओं से कहा कि अपनी ताकत पहचानो, सत्ता पलटी तो आम आदमी पार्टी को मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। यहां पूर्व सांसद इलियास आजमी ने प्रदेेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा नफरत और वैमनस्यता की राजनीति कर रही है। उन्होंने जिले में गन्ना किसानों की समस्या भी उठाई। यहां अवध प्रांत के संयोजक अविनाश त्रिपाठी ने सपा सरकार पर छात्रों से भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोक सेवा आयोग का पेपर इतिहास में पहली बार लीक हुआ है। सम्मेलन में जिला संयोजक वलीम खान, लखीमपुर के सह प्रभारी प्रिंस सोनी, जिला सचिव ऋषिराज सिंह, अवध प्रांत के सचिव राजेश कुमार, शिवचंद्र सिंह तोमर, शिवकुमार सिंह चौहान, राममूर्ति वर्मा, सुनीता पांडे, भगवत शरण श्रीवास्तव और वीके विश्वकर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।