{"_id":"62645050be11b93e146ee629","slug":"drones-will-spray-pesticides-and-fertilizers-on-crops-lakhimpur-news-bly4825260133","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन से फसलों पर कीटनाशक और खाद का होगा छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रोन से फसलों पर कीटनाशक और खाद का होगा छिड़काव
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गन्ना विकास विभाग द्वारा किसानों को हाईटेक करने की दिशा में एक और नया कदम बढ़ाया गया है। अब गन्ना किसानों को खेत में कीटनाशक दवाओं व खादों का छिड़काव करने के लिए ड्रोन उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी मदद से फसलों पर कीटनाशक एवं नैनो यूरिया जैसे तरल उर्वरकों का छिड़काव कर सकेंगे। वहीं, रसायनिक कीटनाशकों व उर्वरकों से होने वाले दुष्प्रभाव से किसान व पर्यावरण को बचाने में मदद मिलेगी।
गन्ना किसानों द्वारा अपनी फसलों पर सीधे कीटनाशकों आदि का प्रयोग करने के कारण जहां एक तरफ उनका स्वास्थ्य खराब होने से जान-माल की हानि होती है, वहीं दिन प्रतिदिन मजदूरों की कमी एवं बढ़ती हुई मजदूरी दर को देखते हुए ड्रोन निश्चित रूप से इन सभी समस्याओं को दूर करने में मील का पत्थर साबित होगा।
जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल ने बताया कि जनपद की सहकारी गन्ना विकास समिति गोला, पलिया, ऐरा, लखीमपुर एवं जंगबहादुरगंज में दो-दो ड्रोन और संपूर्णानगर, अरनीखाना, मोहम्मदी, फरधान, भीरा एवं मैगलगंज में एक-एक ड्रोन खरीदने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने ड्रोन से होने वाले फायदे गिनाते हुए बताया कि मानव स्वास्थ्य व पर्यावरण पर होने वाले दुष्प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी। मृदा स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक होगा। मानव श्रम व समय की बचत होगी। उत्पादन लागत कम करने एवं आय बढ़ाने में सहायक होगा। गन्ने की फसल लंबी होने पर कीटनाशक आदि के प्रयोग में आसानी होगी।
उन्होंने बताया कि सभी सहकारी गन्ना समितियों द्वारा सस्ते किराया दर पर ड्रोन उपलब्ध कराया जाएगा। इसका छोटे, बड़े सभी किसान लाभ प्राप्त कर सकेंगे। नैनो यूरिया जैसे तरल उर्वरक एवं अन्य रसायन भी गन्ना समितियों पर उपलब्ध हैं।